आज का इतिहास, 16 अगस्त: आज अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था

16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य, पोती निहारिका समेत परिवार के भी कई अन्य सदस्य वहां पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी। 1998 में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी। 1999 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया। 2004 के बाद तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।

16 अगस्त:  बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, हजारों लोगों को गंवानी पड़ी अपनी जान 

देश के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आजादी से ठीक एक बरस पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए सांप्रदायिक दंगों ने बंगाल की धरती को लाल कर दिया। मुस्लिम लीग ने इस दिन को डायरेक्ट एक्शन डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में दंगों की आग दहक उठी। इन दंगों की शुरूआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई थी और 72 घंटों तक चले इन दंगों में छह हजार से अधिक लोग मारे गए। 20 हजार से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए।

16 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1691 : अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777 : अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।
1787 : तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1906 : दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में बीस हजार लोगों की मौत।
1924 : नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1946 : बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
1960 : साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1990 : चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
2000 : वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2003 : लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
2008 : कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *