
उत्तराखंड
उत्तराखंड में विजिलेंस ने आज चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है।एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आज जायसवाल को मुख्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उन्हें विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। आनंद जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से अटैच कर दिया था।