
आज का इतिहास
राजनीतिक कार्यकर्ता और समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, जिनके अक्सर-अपरंपरागत विचारों ने उनके आलोचकों और प्रशंसकों दोनों को भ्रमित कर दिया था। इनका जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था जबकि इनकी मृत्यु 12 अक्टूबर 1967 को हुई थी। भारत में ब्रिटिश शासन के अंतिम चरण के दौरान, उन्होंने कांग्रेस रेडियो के साथ काम किया जो 1942 तक बॉम्बे के विभिन्न स्थानों से गुप्त रूप से प्रसारित होता था। बता दें कि राम मनोहर लोहिया ने अंग्रेजी में कई किताबें भी लिखी थी जिनका ट्रांसलेशन स्वरूप कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 12 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।
12 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये
- ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘1871’ को क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया.
- अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने ‘1901’ को राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था.
- पहली बार ‘1928’ में अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया.
- विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने आज यानी ‘1964’ को बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था.
- पाकिस्तान के फौजी जनरल परवेश मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ कर देश की सत्ता ‘1999’ में अपने हाथ में ले ली थी.
- अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ्लोरिडा से सन ‘2000’ को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से ‘2001’ को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
- आज ही के दिन ‘2002’ को यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण आज ही के दिन ‘2004’ किया। - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार ‘2007’ प्रदान किया गया।
- आज ही के दिन यानी ‘2008’ रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। कारल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।