आज का इतिहास: जानें क्यों आजादी के इतिहास का अहम दिन है 20 फरवरी

आज का इतिहास

सदियों तक अंग्रेजों की गुलामी में रहे भारत के इतिहास के लिए 20 फरवरी की तारीख बहुत अहमियत रखती है। इसी तारीख को 1947 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को 30 जून 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि भारत को 15 अगस्त 1947 को ही स्वतंत्र कर दिया गया। आजादी से पहले देश को भारत और पाकिस्तान के रूप में विभक्त भी किया।

1707: औरंगजेब का अहमदनगर में निधन।

1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846: अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।

1847: रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1848: अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया।

1935: कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं।

1947: ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा।

1950: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1976: बॉम्बे हाई से कच्चे तेल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू।

1987: मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया।

2009: संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।

2019: प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *