आज का इतिहास: 7 मार्च अंतरिक्ष के इतिहास का अहम दिन, सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए थे 10 हजार रन

इतिहास

7 मार्च का दिन अंतरिक्ष के इतिहास में बेहद अहम है। दरअसल इसी दिन दुनिया के सबसे ताकतवर दूरबीन केप्लर को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। केप्लर दूरबीन सूरज की परिक्रमा करता था और हमारे सौरमंडल के अलावा तारों की टोह लेता था। केप्लर दूरबीन की मदद से हजारों नए एक्सोप्लैनेट की खोज की गई।एक्सोप्लेनेट उस ग्रह को कहते हैं जो हमारे सौरमंडल में न होकर किसी और तारामंडल में पाए जाते हैं। ऐसे भी ग्रहों का पता चला जहां हमारी धरती के मुकाबले कई गुना ज्यादा पानी है।

सुनील गावस्कर

क्रिकेट जगत में ‘लिटिल मास्टर’ कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने सात मार्च 1987 को ही टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान हासिल किया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। हालांकि, उनके बाद कई बल्लेबाजों ने रन के इस शिखर को छुआ है। मगर इस रिकॉर्ड की जब भी बात होती है, गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में जब जब यह उपलब्धि हासिल करेगा तो यह जरूर बताया जाएगा कि भारत के सुनील गावस्कर ने 

7 मार्च को देश व दुनिया में हुईं अन्य अहम घटनाएं इस प्रकार हैं…

1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।
1952 : वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। अपनी पीढ़ी के इस बेहतरीन बल्लेबाज को ‘मास्टर ब्लास्टर’ कहा गया।
1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन।

1969 : इस्राइल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था।
1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए थे।

1987 : अमेरिका के मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल किया। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉन्च की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई थी।

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए दिया गया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *