आज का इतिहास: दुनियाभर में 24 मार्च को “विश्व तपेदिक दिवस” के तौर पर मनाया जाता है.

इतिहास

आज ही के दिन 1882 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने ट्यूबरक्लोसिस यानी TB के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की। उनकी ये खोज TB के इलाज में बहुत सहायक हुई। इस बीमारी को तपेदिक या क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है। 1905 में उन्हें अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला। कोच की खोज के सम्मान में TB के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 24 मार्च को विश्व TB दिवस के रूप में मनाया जाता है।टीबी यानी ट्यूबरक्‍युलोसिस बैक्टीरिया से होनेवाली बीमारी है। सबसे कॉमन फेफड़ों का टीबी है और यह हवा के जरिए एक से दूसरे इंसान में फैलती है। मरीज के खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वालीं बारीक बूंदें इन्हें फैलाती हैं। ऐसे में मरीज के बहुत पास बैठकर बात की जाए तो भी इन्फेक्शन हो सकता है।

आमतौर पर TB के मरीज को बलमग और खून के साथ खांसी आती है। मरीज को चेस्ट पेन, कमजोरी, वेट लॉस, बुखार आता है। इसका संक्रमण खांसी, छींक या अन्य तरह के संपर्क से हवा से फैलता है। इस बीमारी में आमतौर पर फेफड़ों में संक्रमण होता है, लेकिन कई दूसरी तरह की TB शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करती है। समय पर सही इलाज नहीं होने पर ये रोग जानलेवा हो सकता है।

24 मार्च को देश-दुनिया में इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है-

2008: भूटान में नेशनल असेंबली के लिए चुनाव करवाए गए। इसी के साथ भूटान आधिकारिक तौर पर लोकतंत्र बना।

2007: मैथ्यू हेडन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। हेडन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंद में शतक लगाया था। 2011 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के केविन-ओ-ब्रयान ने महज 50 गेंद में शतक लगाकर हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा।

1991: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

1989: एग्जॉन वाल्डेज तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ से टकरा जाने के बाद करीब 11 मिलियन गैलन (4.1 करोड़ लीटर) कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।

1979: बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।

1966: TDP सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।

1953: ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।

1946: कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1603: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-I का निधन हुआ। उनके निधन के बाद स्कॉटलैंड के राजा जेम्स VI ने जेम्स-I के रूप में ब्रिटिश सिंहासन संभाला।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *