आज का इतिहास: भारत मां के महान सपूत मदन लाल ढींगरा को अंग्रेजों ने दी फांसी, भारत मां के सीने पर रेडक्लिफ ने खींची थी विभाजन लकीर

इतिहास

इतिहास में 17 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं की बात करें तो महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को 1909 में फांसी दी गई थी। वहीं, दो दिन पहले आजाद हुए भारत से 17 अगस्त 1947 को अंग्रेजोंं की पहली सैन्य टुकड़ी ब्रिटेन वापसी के लिए रवाना हुई थी। वहीं, खेल जगत में अमेरिकी तैराक माइकल फ्लेप्स ने आठ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में इंसानी कौशल की एक मिसाल कायम की।सात साल की उम्र में तैराकी सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में छह गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने तैराकी की सभी स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला। उनका यह कारनामा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन इसकी प्रक्रिया बहुत पहले शुरू हो गई थी। लॉर्ड माउंटबेटन ने 3 जून 1947 को भारत की आजादी का प्लान पेश किया था। उन्होंने फैसला भी सुना दिया था कि भारत आजाद तो होगा, पर वह दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस प्लान को जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना स्वीकार कर चुके थे.

सिरिल रेडक्लिफ।
पाकिस्तान के पास कोई बड़ा शहर नहीं था, इसलिए रेडक्लिफ ने हिंदुओं की अधिक जनसंख्या के बाद भी लाहौर उसे दे दिया|देश,National - Dainik Bhaskar

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ, लेकिन इसकी प्रक्रिया बहुत पहले शुरू हो गई थी। लॉर्ड माउंटबेटन ने 3 जून 1947 को भारत की आजादी का प्लान पेश किया था। उन्होंने फैसला भी सुना दिया था कि भारत आजाद तो होगा, पर वह दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस प्लान को जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना स्वीकार कर चुके थे।

अब गोरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी- बंटवारा। भारत में इतनी विविधता थी कि गोरों के लिए बंटवारा बहुत मुश्किल हो गया था। किस हिस्से को भारत में रखा जाए और किसे पाकिस्तान में दिया जाए, इसका जवाब इतना आसान न था। इतना ही तय हुआ था कि बंटवारा धर्म के आधार पर होगा। इसके बाद भी कई इलाके ऐसे थे, जहां हिन्दू-मुस्लिम आबादी लगभग बराबर थी।

तब ब्रिटिश सरकार ने सिरिल रेडक्लिफ नाम के एक वकील को बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले न तो रेडक्लिफ भारत आए थे और न ही उन्हें भारत की विविधता के बारे में कोई जानकारी थी। माउंटबेटन ने इसी वजह से उन्हें इस काम के लिए चुना भी था। उन्हें उम्मीद थी कि रेडक्लिफ ही निष्पक्षता के साथ विभाजन का काम कर सकते हैं।

रेडक्लिफ को दो सीमा आयोगों का अध्यक्ष बनाया गया- एक बंगाल और एक पंजाब। उनकी सहायता के लिए दो हिन्दू और दो मुस्लिम वकीलों को भी नियुक्त किया गया। 8 जुलाई 1947 को रेडक्लिफ भारत आए। बंटवारे जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें सिर्फ 5 हफ्ते का समय मिला था। उन्हें 15 अगस्त तक दोनों देशों का बंटवारा करना था।

बंगाल और पंजाब दोनों ही इलाकों में आबादी के लिहाज से विभाजन एक बड़ी चुनौती थी। दोनों ही इलाकों में हिन्दू-मुस्लिम की आबादी लगभग बराबर थी। रेडक्लिफ ने 12 अगस्त 1947 तक अपना काम पूरा कर लिया था। 17 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ ने विभाजन रेखा को सार्वजनिक किया। भारत को बांटने वाली इस रेखा को ही रेडक्लिफ लाइन कहा जाता है।

लाहौर में उस समय हिंदू आबादी अधिक थी। किसी को नहीं लग रहा था कि रेडक्लिफ लाहौर पाकिस्तान को दे देंगे। जब इस फैसले पर सवाल उठे तो रेडक्लिफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे लाहौर को भारत में रख चुके थे, लेकिन तब पाकिस्तान के हिस्से में कोई बड़ा शहर नहीं आया था। इस वजह से उन्होंने लाहौर पाकिस्तान को देने का फैसला किया।

भारत-पाकिस्तान की सीमा तय होने के बाद ही पलायन का दौर शुरू हुआ। करोड़ों लोगों ने पाकिस्तान से भारत और भारत से पाकिस्तान पलायन किया। विभाजन का काम पूरा करने के बाद रेडक्लिफ अगले ही दिन ब्रिटेन लौट गए और कभी नहीं लौटे।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है..

1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 : हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 : मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या के मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1947 : भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना।

1978 : तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिए उपलब्ध की गई।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नॉल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।

1999 : तुर्की में जोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हजार लोगों की मौत।

2002 : रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकार किया।

2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 जिलों में लगभग 400 विस्फोट।

2008 :
 अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *