15 जुलाई का इतिहास : देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को भारत रत्न, जाने अन्य घटनाएं….

इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू को भारत रत्न, जाने अन्य घटनाएं….

15 जुलाई भारतीय इतिहास का वह दिन है, जब भारतीय सेना के महान अफसर मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। 15 जुलाई, 1912 को उनका जन्म आजमगढ़ में हुआ था। जिन्ना और लियाकत खान ने बंटवारे के समय मुसलमान होने का वास्ता देकर उनको पाकिस्तान आने का आग्रह किया और पाकिस्तान की सेना का प्रमुख बनाने का ऑफर दिया। लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया और पाकिस्तान के साथ पहले युद्ध (1947-48) में वह शहीद हो गए। उनकी निर्भीक और बहादुराना नेतृत्व क्षमता के लिए उनको नौशेरा का शेर कहा जाता है…

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को 15 जुलाई को ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थी. वर्ष 1954 में स्थापित यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान किया जाता है. जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी शख्सियत रहीं, जिन्हें प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

15 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1904 : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना.

1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया.

1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरूआत.

1926 : बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत.

1955 : प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की.

1961 : स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया.

1968 : अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत.

1979 : भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया.

2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त.

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई.

2004 : माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की.

Epostlive.com