
उत्तराखण्ड
97 वर्षीय वृद्ध महिला को 25 साल बाद वापस मिली अपनी जमीन, DM सविन बंसल ने हटवाया कब्जा
रायपुर क्षेत्र में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला व उनकी 80 वर्षीय पुत्री को अपनी जमीन पर 25 साल बाद डीएम ने कब्जा दिलाया। जमीन पर अवैध गैस गोदाम संचालित कर कब्जा कर लिया गया था।
डीएम बंसल के आदेश पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तेजी से कार्रवाई कर वृद्ध महिला की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया।
देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि के असली मालिक 97 वर्षीय बुर्जुग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया है। डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में आया था मामला, जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज 03 जनवरी को गैस गोदाम सील करा कराया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने हेु 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे। जिलाधिकारी सविन बंसल के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। आज आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की है।
गैस गोदाम का लाइसेंसनिरस्त
बुधवार को प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला को उनकी भूमि पर अधिकार दिलाकर न्याय का उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार, एसडीएम कुमकुम जोशी ने जिला प्रशासन के सहयोग से एक त्वरित कार्रवाई की, जिससे 97 वर्षीय शारीरिक रूप से अक्षम महिला लीला देवी और उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला। इस कार्रवाई ने जिला प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ाया है। अपनी संपत्ति की चाबी प्राप्त करते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम कुमकुम जोशी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने के निर्देश भी दिए।