कांग्रेस जनो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाव पूर्ण स्मरण किया गया

टिहरी

कांग्रेस जनो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाव पूर्ण स्मरण किया गया

21वीं सदी के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न दिवंगत श्रीयुत राजीव गांधी जी की 81वीं जन्म जयंती पर भाव पूर्ण स्मरण नमन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी जी को उनकी जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र आज अपने महान नेता पूर्व प्रधानमन्त्री, भारत रत्न दिवंगत राजीव गांधी जी की 81वीं जन्म जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें याद कर रहा है।
कहा कि आज ही के दिन जन्म 20 अगस्त1944 को देश के महान सपूत श्री राजीव गांधी जी का जन्म हुआ था। राजीव जी देश के सातवें और भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने, राजीव जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो भारत में कंप्यूटर क्रांति लाए,राजीव गांधी जी को ही भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है, उन्होंने ना सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया बल्कि भारत में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनी एमटीएनएल और वीएसएनएल की शुरुआत भी राजीव जी के ही कार्यकाल के दौरान हुई थी,उनके इस योगदान ने कंप्यूटर को भारत के घर घर तक लाने का काम किया, और बैंकिंग प्रणाली को सख्त किया।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत प्रदेश महासचिव दर्शनी रावत ने कहा कि उस दौर में जब कंप्यूटर लाना इतना आसान नहीं था, चुकीं तब कंप्यूटर्स बहुत महंगे होते थे, इसलिए सरकार ने कंप्यूटर को अपने कंट्रोल से हटाकर पूरी तरह ऐसेंबल किए हुए कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया जिसमें मदरबोर्ड और प्रोसेसर थे.यहीं से कंप्यूटर्स की कीमतें कम होनी शुरू हुई. क्योंकि इससे पहले तक कंप्यूटर्स सिर्फ चुनिंदा संस्थानों में इंस्टॉल किए गए थे,भारत में टेलीकॉम और कंप्यूटर क्रांति में राजीव जी के सहयोगी श्री सैम पित्रोदा ने भी अहम भूमिका निभाई है,

महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शगुफ्ता परवीन और ममता उनियाल ने कहा कि सैम पित्रोदा ने राजीव गांधी जी के साथ मिलकर भारतीय इन्फॉर्मेशन इंडस्ट्री बनाने में मदद की ,राजीव गांधी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनकी वजह से देश ने उनके कार्यकाल में डिजिटल क्रांति देखी। राजीव गांधी जी ने ही 18साल की उम्र के युवक युवतियों को मताधिकार का अधिकार दिया था।
देश भर में नवोदय विद्यालय हो, या इंजनियरिंग, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, रेलवे, मेट्रो एयरपोर्ट, हर क्षेत्र में राजीव गांधी जी के कुशल नेतृत्व की धमक दिखाई देती है।

शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल गब्बर सिंह रावत ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों के अहम संवैधानिक संशोधन 73वाँ और 74वाँ भी राजीव गांधी जी ने ही किया था, और आज 15लाख महिलाएं पंचायतों और निकायों का प्रतिनिधित्व कर रही है।
ऐसे महान सपूत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव_गांधी जी को उनके जन्मदिवस पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हे श्रद्धा पूर्वक स्मरण कर नमन कर रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला प्रदेश कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र नौटियाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल वरिष्ठ महिला कांग्रेस की नेत्री शगुफ्ता प्रवीण अनीता साहा गब्बर सिंह रावत जुनैदखान आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Epostlive.com