रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही,भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, कई दुकानें घर जमींदोज
पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया।
भारी बारिश और भूस्खलन ने जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए। यहां आठ लोग चंदन नदी में बह गए।
वहीं जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल गांव में एक मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हुई है।
इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कई सड़कें और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। वहीं जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल गांव में एक मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हुई है।
वही ग्राम कपणिया में भी कई जगह भूस्खल हुआ है वही पर ब्लॉक मुख्यालय से मात्र 1 किमी की दूरी पर श्रीमती सरिता देवी w/o नरेंद्र सिंह नेगी का मकान स्थित है जहां पर 28/08/2025 को रात्रि में अत्यधिक वर्षा के कारण भवन के पीछे खेत का पुस्ता सुरक्षा दीवार टूट गयी है जिस कारण संपूर्ण मलबा पत्थर मकान की दीवार पर जमा हो गया है . सरिता देवी द्वारा बताया गया कि हम लोग डर के साये मे जी रहे है घर के अन्दर जाने में डर लग रहा है, मकान की दीवार पर भारी मात्रा में मलवा पत्थर जमा है जिससे किसी भी समय जान माल को नुकसान पहुंच सकता है
जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार रात एक बजे बाद अतिवृष्टि से तबाही की खबरें आना शुरू हुईं। बसुकेदार क्षेत्र में दस से ज्यादा गांवों में भारी नुकसान हुआ है। छेनागाड़ में आए मलबे में आठ लोग लापता हो गए हैं। पांच दुकानें और चार भवन टूटे हैं। जखोली ब्लॉक मुख्यालय में भी एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है। आपदा के खतरे को देखते हुए इसी क्षेत्र के तालजामण में करीब 150 लोगों को प्राथमिक स्कूल में राहत कैंप बनाकर रखा गया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद दे रहा है। कई टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।
हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। विश्वनाथ बस सेवा के चालक विजय सिंह और परिचालक दिनेश सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्हें चोटें आई हैं और उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है।