
देवप्रयाग
पूर्व काबिना मंत्री व उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट राजमार्ग पर पंतगाँव के निकट वाहन पलटने से गंभीर घायल हो गए। उनको सी एच सी बागी देवप्रयाग में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।दुर्घटना में उनके वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है जबकि वाहन सवार अन्य दो लोग भी घायल हैं।
शुक्रवार सुबह हरिद्वार से कीर्ति नगर जा रहे पूर्व काबिना मंत्री व वरिष्ठ उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट उस समय बाल बाल बच गए जब उनका वाहन सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी अनुसार देवप्रयाग से पहले पंतगाँव में उनके वाहन का टायर अचानक फट गया। इससे पहले वाहन खाई की ओर गिरता चालक ने उसे पहाड़ी की ओर मोड दिया जिससे टकराकर वाहन सड़क पर पलट गया। इससे वाहन मे पीछे की सीट पर बैठे पूर्व काबिना मंत्री भट्ट के सिर, कन्धे , पैरो में गहरी चोट आ गयी। जबकि चालक मनोज भट्ट की आँखो पर भी गहरी चोट आ गयी। जबकि पूर्व काबिना मंत्री के पी आर ओ कमल राणा व लक्ष्मण सिह बन्गारी भी घायल हो गए। यहाँ से गुजर रहे हिंडोलाखाल वासी व्यक्ति ने अपने वाहन से चारो कों तत्काल सी एच सी देवप्रयाग पहॅुचाया। सी एच सी के डॉ आदित्य ने बताया कि पूर्व मंत्री भट्ट का एक्सरे व सी टी स्कैन किया गया है जिसमें उनके कन्धे पर फैक्चर व सिर व पावो ने चोट हैं। उनका बी पी भी बढ़ा हुआ है। सूचना पर तहसील दार म।नवेंद्र बडथवाल, थाना प्रभारी संजय मिश्र।, उक्रांद नेता मोहन क।ला, कानून गो मदन लाल, उप राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिह पँवार सी एच सी में पहुचे। उधर पूर्व मंत्री के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर लगते ही अस्पताल में उनके शुभ चिंतको व उक्रांद कार्यकर्ताओ की भीड़ लग गयी।
