
टिहरी। वनाधिकार आंदोलन के तत्वाधान में नई टिहरी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अथिति कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट युवाओं के लिए बेरोजगारी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और युवा निराश हो रहे हैं। किशोर ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण का मकसद पलायन रोकना और युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराना मकसद था, लेकिन ये मकसद पूरे नही हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को उनके हक हकूक मिलने चाहिये। किशोर उपाध्याय ने कहा उत्तराखंड के लोगों के लिए केंद्रीय ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, जिससे यंहा के युवाओं को केन्द्रीय सेवाओं में लाभ मिल पाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है, यदि उनको संशाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट भी बांटी।