
आज है वर्ल्ड हार्ट डे-
हृदय रोग देश मे महामारी की तरह फैलता जा रहा है। देश की युवा आबादी बहुत तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। हर दिन 10 हजार कदम वॉक और 7 घंटे नींद लेनी जरूरी। देश भर के 77,786 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 29 सितम्बर को पहली बार विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
चारधाम यात्रा-

बद्रीनाथ की यात्रा पर आये 250 से अधिक यात्रियों को ई-पास मिलने के बाद भी स्लाट बुक हो जाने के कारण बदरीनाथ जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया। इनमें से कुछ यात्री तो दो दिनों से रुके हैं। यात्रियों ने यात्रा ब्यवस्था में ई-पास जारी होने और यात्रा पर आ रहे यात्रियों की वास्तविक स्थिति पर कोई धरातलीय व्यवस्था न होने पर आक्रोश जताया।
उत्तराखंड में भी जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की तैयारी-

उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर हो रहा है विचार। मुख्यमंत्री धामी जल्द ही ला सकते हैं इस पर कानून।
कोविड 19 टीकाकरण-

भारत ने कोविड टीकाकरण में एक मुकाम हासिल कर लिया है। भारत मे हर 4 में से एक भारतीय का टीकाकरण पूरा कर लिया है। अब तक 24.8 फीसदी लोगो को दोनों डोज तथा 43.5 फीसदी लोगों को कम से कम एक डोज मिल चुकी है।
आईपीएल 2021-
आज राजस्थान रॉयल का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से।

पंजाब राजनीति-

सिद्धू को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।आज हरीश रावत पंजाब आएंगे। सी एम चन्नी ने 10:30 बजे बुलाई कैबिनेट की बैठक। कई विधायक सिद्धू के घर पर मौजूद।
अंतर्राष्ट्रीय-

उत्तर कोरिया ने हाईपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है।
आज का मूलमंत्र-
