कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत। टिहरी में 60 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य।


टिहरी। नई टिहरी में उत्तराखंड कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी ने सदस्यता अभियान की शुरूवात की। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ में जाकर कांग्रेस पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद में साठ हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेसजनों को जन जन तक कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को पहुंचाना होगा। भण्डारी ने कहा कि कहा उत्तराखंड का जनमानस वर्तमान भाजपा सरकार से उब चुका है और भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से नए लोगों को पार्टी में जुड़ने का अवसर मिलेगा और विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। राजेन्द्र भण्डारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सबसे ज्यादा धोखा नौजवानों के साथ किया है प्रत्येक साल दो लाख बेरोजगार नोजवानों को रोजगार देने का वादा करने वाली पार्टी भाजपा ने रोजगार नहीं दिया जिससे नौजवान हताश और निराश है। 2022 के विधानसभा चुनाव में नौजवान भाजपा को सबक सिखाना चाहता है। उन्होंने कहा कि सदसयता अभियान से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ।

इसअवसर पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ,पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप सिंह पवार ,शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, मूर्तजा वेग, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, उत्तम सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी ,सूर्य प्रकाश रतूड़ी, गंभीर सिंह नेगी ,भरत सिंह बुटोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, पुरुषोत्तम सिंह , डॉ प्रकाश चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पवार ,आशी रावत,सौरभ रावत, सभासद नगर पंचायत ,आशीष रावत, ममता उनियाल, मुन्नी देवी ,जसवीर कंडियाल, दिनेश लाल, शूरवीर लाल, मकान लाल, कुंवर सिंह ,मनीष कुकरेती ,विजय लाल, बिजल दास, प्रधान सतीश शाह ,अजय कुमार , दयाल सिंह नेगी ,कैलाश चंद्र सकलानी, कुमारी सृष्टि ,बलदेव आर्य ,जय वीर सिंह ,कुंवर सिंह रावत, पूर्णानंद कुकरेती, उत्तम सिंह बिष्ट नत्थी सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *