
लगेगा घोषणाओं पर विराम।
चुनाव आयोग आज 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इस एलान के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लग जाएगा।
उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग तारीखों का एलान करेगा।
उत्तराखंड में 70 विधानसभी सीटें हैं। साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 57 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जबकि कांग्रेस सिर्फ 11 सीटें ही जीतने में कामयाब रही थी। 2017 में 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में कांग्रेस 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। लेकिन कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पाई। नतीजतन गोवा में बीजेपी की सरकार बन गई। बीजेपी ने साल 2017 में मात्र 13 सीटें जीती थीं।मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। 2017 में कांग्रेस ने 28 और बीजेपी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। कोई भी दल अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी 31 सीटों का जादुई आंकड़ा नहीं छू पाया।