5 माह में 14 सौ कलोमीटर पैदल दूरी तय की है। विकास किया है , विकास करेंगे- विक्रम सिंह नेगी।

टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी श्री विक्रम सिंह नेगी ने रविवार को घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पट्टी धार मंडल के ग्राम तुनियार, चौंड कोलगांव, म्यूंडा, गणोली, रैका पट्टी के गंडोली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव 14फ़रवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए आग्रह करते हुए जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री नेगी की कुशल नेतृत्व और कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए देवानंद पेटवाल, जयप्रकाश पेटवाल, शुभम पेटवाल, शोधन पेटवाल, आशीष पेटवाल, विकास पेटवाल, पूर्णा देवी, फ्योंला देवी, मंदार से विजय सिंह रावत, बिशन सिंह रावत, मालचंद सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, आसाराम सेमवाल, विकास प्रसाद पेटवाल समेत 3 दर्जन से अधिक लोग बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। प्रतापनगर विधानसभा के सम्पूर्ण क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी द्वारा घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की लगभग 1400किमी से अधिक पैदल पदयात्रा पिछले 5 माह में आयोजित की गई। जिसमे 8 पट्टियों में घर घर पहुंच और जनसभा कर श्री नेगी ने जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान 180 से उपर गांवों में श्री नेगी के नेतृत्व और कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए लगभग 4000 से अधिक लोगों ने बीजेपी या अन्य दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। रविवार के जनसंपर्क कार्यक्रम में नेगी संग ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पीसीसी सदस्य खुशी लाल, आंनद सिंह मंद्रवाल, किशोर सिंह मंद्रवाल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हंसा रमोला, अनु जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार, युवा नेता विजय पाल रावत, भीम सिंह सजवान, न्याय पंच अध्यक्ष रविन्द्र जोशी, राज्य आंदोलनकारी बलवीर सिंह पंवार, मीडिया अध्यक्ष मनीष कुकरेती, गुमान सिंह पंवार, खुशी लाल, बुद्धि राम जुयाल, प्रधान श्रीधर कुकरेती, प्रधान भागवत भट्ट, प्रधान जमुना प्रसाद बडोनी, प्रधान कमलेश्वरी देवी, प्रधान विजय रावत, प्रधान शुभम नेगी, रणवीर रौतेला, प्रधान अनुराग भूषण, मनोहर पेटवाल, प्रधान कुशाल सिंह गुंसोला, शिव सिंह गुनसोला,प्रधान धारकोट, प्रधान काफ़्लोग लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, विजय पुंडीर समेत आदि कई सम्मानित कांग्रेसी साथी उपस्थित रहे

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *