पुलिस ने पकड़ी 3 करोड़ 24 लाख 63 हजार रुपए की शराब और 3 करोड़ 5 लाख 17 हजार 444 रुपये की नगदी।


देहरादून। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने को लेकर राज्य का पुलिस महकमा भी चाक चौबंद है। पुलिस ने प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और कैश पकड़ने में काफी चुस्ती दिखाई है। पुलिस की तरफ से उत्तराखंड चुनाव 2022 के दौरान शराब, नशा तस्करी व नगदी जैसे मामलों में तत्काल की गई कार्रवाई करने का विवरण दिया गया है। राज्य में 8 जनवरी 2022 से आचार संहिता लागू की गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
राज्य में 8 जनवरी 2022 से लेकर अभी तक अवैध शराब तस्करी के 1101 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 1151 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस ने 59, 218 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही अभी भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। तस्करी में बरामद शराब की कीमत 3 करोड़ 24 लाख 63 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है।
राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में अब तक 191 मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 209 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कब्जे से 298 किलो से अधिक मात्रा में नशा सामग्री पकड़ी गई है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 5 करोड़ 8 लाख 72 हजार रुपए से अधिक आंकी गई हैं। उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता के दौरान भारी मात्रा में नकदी कैश भी पकड़ी गई है. अब तक निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टेटिक टीम द्वारा 3 करोड़ 5 लाख 17 हजार 444 रुपये बरामद किए गए हैं।
उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की धरपकड़ भी की गई है। अभी तक इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत 226 मुकदमे दर्ज कर 236 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि इस कार्रवाई के दौरान अब तक 251 अवैध हथियार के साथ 124 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत पिछले एक माह में चुनाव प्रभावित करने की आशंका के चलते एहतियातन अभी तक धारा 107/116 के तहत काफी संख्या में लोगों को को पाबंद किया गया है। इन धाराओं के अंतर्गत अभी तक कुल 7770 मामलों में 45,449 लोगों को पाबंध किया जा चुका हैं। चुनाव के चलते अब तक राज्यभर में 1302 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट तामील किया गया है। हालांकि अब भी 33 एनबीडब्ल्यू के मामले लंबित चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव-2022 के अंतर्गत लाइसेंसी हथियारों को जमा करने की कार्रवाई भी की गई है। अब तक राज्यभर में कुल 56,773 लाइसेंस धारकों में से 48,882 लोगों के लाइसेंसी आर्म्स जमा किए जा चुके।
पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंंड में वांटेड अपराधियों की कुल संख्या 796 है जबकि अब तक 530 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुंडा एक्ट के तहत कुल चालान की संख्या 511 और जिला में बंद अपराधियों की संख्या 154 है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक 60 मुकदमे दर्ज कर 219 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया गया है, जबकि 43 गैंगस्टर को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस के अनुसार,110 CRPC के कुल मामलें 1140 और चालान व्यक्ति की संख्या 1140, पाबंद किए गए 651 लोग है। 109 CRPC के तहत कुल मामले 175 और चालान व्यक्तियों की संख्या 176 है। 151 CRPC के कुल मामले 267 दर्ज किए गए, इस धारा के तहत 385 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Epostlive.com

4 thoughts on “पुलिस ने पकड़ी 3 करोड़ 24 लाख 63 हजार रुपए की शराब और 3 करोड़ 5 लाख 17 हजार 444 रुपये की नगदी।

  1. Deutsche Spieler können die Benutzeroberfläche in deutschen Sätzen spielen und
    alle Salden werden nur in € angezeigt. Wählen Sie drei Slots und spielen Sie jeweils 100 Spins bei €0,20.

    Sobald Sie sich angemeldet haben, können Sie Spiele im Übungsmodus ausprobieren und dann um echtes Geld spielen, wenn
    Sie im Demo Casino bereit sind. Sie können Einzahlungs- und Sitzungslimits in Ihrem Profil festlegen, wenn Sie bereit sind, um echtes Geld zu spielen. Sehen Sie
    sich die Auszahlungstabellen im Informationspanel an, bevor
    Sie 50 Drehungen mit mittlerem Risiko spielen, um sich an Jackpots zu gewöhnen.
    In der heutigen digitalen Welt stehen Spielern zahlreiche Möglichkeiten zur Verfügung,
    um kostenlose Spielversionen zu entdecken und auszuprobieren. Diese Tabelle fasst die
    Hauptvorteile kostenloser Online Casino Demos zusammen und zeigt,
    warum sie eine attraktive Option für viele Spieler sind.
    Für Spieler bedeutet dies, dass sie in der Lage sind, verschiedene Slot-Spiele, Tischspiele und
    andere Casino-Angebote kennenzulernen, ohne dabei ihre eigenen Mittel
    einsetzen zu müssen. Es macht 100% und 300 Freispiele.
    Zusätzlich erhalten Sie einen Geheimbonus. Er umfasst 100% und 50 Freispiele.

    Spätestens wenn ihr gesehen habt, welche Gewinne
    mit den Casinospielen möglich sind. Schnelle Zahlungen und sofort spielen Für Gelegenheitsspieler & Highroller

    References:
    https://online-spielhallen.de/888casino-anmeldung-ihr-tor-zur-welt-des-online-glucksspiels/

  2. The platform maintains transparent communication throughout resolution processes, updating players on investigation status and expected timelines.
    Unsatisfied players can request manager review
    of support interactions, with senior staff evaluating case
    details and providing additional perspective. Support tickets receive tracking
    numbers allowing players to monitor resolution progress through their account
    dashboard. Organized by category, the knowledge base allows players to find answers independently without contacting support.
    Royal members receive exclusive invitations to land-based casino events, luxury gifts, and
    customized bonus packages reflecting their play patterns.
    Account management features including deposits, withdrawals, and bonus activation function seamlessly across all devices.

    If you originally signed up using your Google or Facebook account, you
    can bypass the traditional login entirely. Pop in your email address
    and password, hit enter, and boom – you’re back in the
    game.2. Whether you’re chasing that next big
    win or checking your balance, the login process is
    straightforward and secure. By working with industry leaders King Billy Casino
    ensures premium gaming content that will
    keep you playing. The casino uses SSL encryption so it’s almost impossible for unauthorized access to
    happen.

    References:
    https://blackcoin.co/crownplay-casino-majestic-gambling-for-australia/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *