उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख हुई जारी,जानें कब और कैसे करें चेक

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख हुई जारी,जानें कब और कैसे करें चेक

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट की तारीख और समय तय कर दिया गया है. बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे ऑनलाइन आसानी से देख सकेंगे. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, और अब वो आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे.

कब हुई थीं परीक्षाएं?
रिजल्ट की घोषणा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सभागार में की जाएगी. इस दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती भी मौजूद रहेंगे. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं. वहीं 12वीं के थ्योरी पेपर 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक हुए थे.
डिजिलॉकर से ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन चुनें. फिर अपनी कक्षा का चयन कर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
बिना इंटरनेट के भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए SMS में 10वीं के लिए UK10(रोल नंबर) या 12वीं के लिए UK12(रोल नंबर) लिखकर 56263 या 5676750 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.