केतन हत्याकांड प्रकरण में अनावश्यक राजनीति ना हो – राकेश राणा

टिहरी

केतन हत्याकांड प्रकरण में अनावश्यक राजनीति ना हो – राकेश राणा

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की प्रताप नगर के चेतन प्रकरण हत्याकांड प्रकरण में राजनीति ना हो लोग इससे बाज आयें
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही की वजह से आज प्रताप नगर राजनीतिक अखाड़ा बन गया है लॉ एंड ऑर्डर के मामले में सरकार पूरी तरह असफल हो गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और जो निर्दोष हैं उनके साथ भी गलत नहीं होना चाहिए ।

उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों से शांति व्यवस्था रखने की मांग की अपील की
और कहां की न्याय पर कानून पर भरोसा होना चाहिए और रखना चाहिए
कहां की दोनों परिवार गहरे सदमे में है दोनों परिवारों को बड़े स्तर की हानि हुई है जो लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं इसे बेहतर है कि वह उन्हें जाकर कुछ आर्थिक मदद करें।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले को जातीय रंग में दिया जाए क्योंकि भाजपा सरकार चाहती है कि लोग आपस में बंटे रहे भाजपा ने लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम किया और अब और नीचे स्तर तक जाकर लोगों को जाति के नाम पर भी बांटने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह मांग की है इस मामले में निर्दोष व्यक्तियों पर किसी भी तरह का जुल्म नहीं होना चाहिए और जो दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन इसकी जांच बहुत गहनता से की जानी चाहिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच मजिस्ट्रेट जांच के साथ-साथ हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में की जाए ।