दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के आवेदनों की हुई समीक्षा

टिहरी

दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के आवेदनों की हुई समीक्षा

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त होमस्टे लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय समिति द्वारा स्क्रूटनी की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी कार्ययोजना, प्रस्तावित होमस्टे, कक्ष निर्माण, कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित लक्ष्य के अंतर्गत सभी आवेदक जिला पंचायत से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने जिला पंचायत को भी सभी प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने तथा आवेदकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक में आवेदक चंबा से प्रवीण कोठारी, नैनबाग से सुल्तान सिंह, थत्यूड़ से शोभना देवी, सोनी देवी, संजीत सिंह व सजनु सिंह, भिलंगना से रेवल सिंह, थौलधार से मनदीप सिंह, प्रतापनगर से किशन सिंह, चंबा से प्यार सिंह तथा थत्यूड़ से बलदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। इन सभी ने अपने प्रस्तावों के तहत कक्ष निर्माण, कक्षों के नवीनीकरण तथा होटल एवं होमस्टे निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) मनीष मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।