वन गुज्जर समुदाय के साथ सेला पर्व मनाकर विधिक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

टिहरी

वन गुज्जर समुदाय के साथ सेला पर्व मनाकर विधिक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के आदेशानुपालन में सिविल जज (सी०डि०)/सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम के तत्वावधान में शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल में वन गुज्जर समुदाय के साथ पारंपरिक सेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन गुज्जर समुदाय के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विभिन्न विधिक अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा उपस्थित वन गुज्जर समुदाय को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना,वन अधिकार अधिनियम 2006 तथा अन्य विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी विधिक समस्या के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा भी वन गुज्जर समुदाय को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य , राहवीर योजना ,NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही समुदाय के सदस्यों को किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क सहायता का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ वन गुज्जर समुदाय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वन गुज्जर समुदाय के मुखिया युसुफ चौहान तथा मोहम्मद रफीक, अनेक सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां एवं कार्यालय कर्मचारी ,PLV/अधिकार मित्र उपस्थित रहे।