जिला चिकित्सालय बौराड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 800 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

टिहरी

जिला चिकित्सालय बौराड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 800 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

जिला चिकित्सालय बौराड़ी, नई टिहरी द्वारा सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री चारू कोठारी एवं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 800 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग कर आवश्यक उपचार, परामर्श एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गंभीर एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय, डॉ. रोबी जोशी, डॉ. यश मोहन सोनी, डॉ. मिथुन विश्वास, डॉ. नितेश, डॉ. जफीर, डॉ. रुच्चा, डॉ. नीरज, डॉ. प्रियंका, डॉ. वरुण रावत सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।