टिहरी/कीर्तिनगर
कीर्तिनगर में 30 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, टिहरी पुलिस ने तीन लोगों को बचाया, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर
कीर्तिनगर क्षेत्र के जियंलगढ़ में शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। होटल पिकनिक के पास एक स्विफ्ट कार संख्या UK 07 BW 5263 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार पेड़ों के बीच अटकी हुई थी।
सूचना मिलते ही थाना कीर्तिनगर से SSI कुंवर राम आर्य पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
कार में कुल तीन लोग सवार थे –
1. किशनलाल (58 वर्ष) पुत्र स्व. देवी प्रसाद, निवासी गंगोत्री विहार, जोगीवाला, देहरादून – चालक
2. ममता कपरवान (52 वर्ष) पत्नी किशनलाल
3. शंकरी देवी (78 वर्ष) पत्नी स्व. देवी प्रसाद
हादसे में चालक और उनकी पत्नी सुरक्षित बच गए, लेकिन 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला शंकरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तत्काल 112 की मदद से उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट, श्रीनगर अस्पताल भिजवाया।
टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों लोगों की जान बच गई।
