देवप्रयाग में स्कॉर्पियो और अर्टिगा टैक्सी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 13 घायल, 6 श्रीनगर रेफर

देवप्रयाग

देवप्रयाग में स्कॉर्पियो और अर्टिगा टैक्सी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 13 घायल, 6 श्रीनगर रेफर

तीनधारा के पास होटल गंगा दर्शन के आगे हुआ हादसा, डायल 112 की सूचना पर SHO देवप्रयाग टीम सहित पहुंचे मौके पर, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल और NH पर यातायात कराया सुचारु

देवप्रयाग क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है।

डायल 112 के माध्यम से कोतवाली देवप्रयाग पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SHO देवप्रयाग पुलिस टीम एवं आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। थाने से करीब 3 किलोमीटर दूर तीनधारा की ओर होटल गंगा दर्शन से करीब 100 मीटर आगे दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पंजाब नंबर की महिन्द्रा स्कॉर्पियो (PB10KT-3636) और उत्तराखंड नंबर की अर्टिगा टैक्सी (UK12TA-4646) की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस टीम ने घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवप्रयाग पहुंचाया। जहां अर्टिगा टैक्सी में सवार 69 वर्षीय मदन लाल भट्ट पुत्र स्व. दाताराम भट्ट, निवासी ग्राम स्यालांगी, पट्टी सितोन्स्यूं, कोट ब्लॉक, जनपद पौड़ी गढ़वाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वाहनों में सवार लोगों का विवरण:

1. स्कॉर्पियो (PB10KT-3636) – लुधियाना से बद्रीनाथ जा रही थी, 7 लोग सवार
1. बलविंदर पुत्र कृष्ण देव, 42 वर्ष (चालक) निवासी लुधियाना, पंजाब
2. जसप्रीत उर्फ ज्योति पत्नी बलविंदर, 49 वर्ष
3. कमल पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी जनकपुरी, गाजियाबाद
4. अनीता पत्नी कमल सिंह
5. शिविका पुत्री कमल
6. सानवी पुत्री कमल
7. अर्शवीर पुत्र बलविंदर

स्कॉर्पियो में सवार सभी 7 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।

2. अर्टिगा टैक्सी (UK12TA-4646) – 7 लोग सवार
1. संदीप रावत पुत्र यशवंत सिंह रावत, निवासी ग्राम पोखरी, मसनगांव, पौड़ी (चालक)
2. करण नेगी, निवासी कांडी, पौड़ी
3. आनंदी भट्ट, 50 वर्ष
4. भावना पत्नी क्रांति नेगी, 31 वर्ष
5. क्रांति नेगी
6. कामिनी पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम पंडोरी, पोस्ट लवाली, पौड़ी
7. मदन लाल भट्ट, 69 वर्ष (मृतक)

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया।

प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही सामने आया है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई के साथ दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।