आज का इतिहास: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आज ही के दिन की थी  ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना

इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, 

22 जून के ही दिन साल 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की थी।

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1555: मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया।

1897: चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।

1906: स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911: किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।

1941: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

1944: अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

1981: अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।

1986: अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।

2009: 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *