राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला में आज किया जायेगा प्रतिभाग, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी जायेगी प्रस्तुति

सू.वि./टिहरी

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह द्वारा आज दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 सोमवार को समय 12 बजे पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग किया जायेगा।

पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण द्वारा राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में आज सांस्कृतिक संध्या में प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर आज 09 अक्टूबर, 2023 को समय सांय 7 बजे से पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

 

Epostlive.com