उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट,पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु

उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब एक बार फिर से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले लोखंडी क्षेत्र में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके चलते यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस होने से ठंड में इजाफा हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय व बाहरी पर्यटकों ने बर्फ गिरने का आनंद उठाया। खुशी में नाच कर वीडियो व फोटोग्राफी की। लोग बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आए। चकराता के लोखंडी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही जौनसार बावर के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई। जिस तरह का मौसम का मिजाज है, उससे लगता है कि पर्यटन स्थल चकराता छावनी बाजार भी जल्द ही बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेगा। बुधवार सुबह से क्षेत्र का मौसम खामोश था, लेकिन ऐसा मिजाज बदला कि पर्यटन स्थल नगरी चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हो गयी। लोखंडी में हिमपात व निचले इलाकों में वर्षा होती रही। पछवादून में भी कई जगह हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई। लोखंडी की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद नजर आ रही है,
मौसम के करवट बदलने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। बर्फबारी व वर्षा होने से किसानों व बागवानों के भी चेहरे खिल उठे।

Epostlive.com