मौसम : देहरादून में 40 पार पहुंचा पारा, मई में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तराखंड

मौसम : देहरादून में 40 पार पहुंचा पारा, मई में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कड़ा हो गया है। झुलसाते हुए सूरज और तेज गर्म हवाएं मैदानों से लेकर पहाड़ों तक हर जगह लोगों को बेहाल कर रही हैं। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्म हवाओं की मार झेलनी पड़ी।

तपते सूरज और गर्म हवाओं के थपेड़े मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को झुलसा रहे हैं। राजधानी दून का अधिकतम तापमान तीसरे दिन भी लगातार 40 डिग्री के पार रहा। इसके चलते गर्म हवाओं ने दिन के साथ रात को भी परेशान किया।
इस बार मई में अभी तक सात दिन तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच चार बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे के साथ 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।
रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज (बुधवार) से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।
यह रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 40.6 24.4

पंतनगर 40.8 27.0

मुक्तेश्वर 29.6 15.5

नई टिहरी 29.2 19.3

Epostlive.com