
भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
2022 मे होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरु कर दी है वहीं विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा मे शामिल होने से और पार्टियों को भी भारी झटका लगा है।पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो सकते हैं आखिरकार उन्होंने आज दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विधानसभा में भी अपनी स्तिथि मजबूत करने का प्रयास किया है।