
टिहरी-
दुःखद- घनसाली युवा नेता का निधन।

टिहरी के घनसाली विधानसभा से दुःखद खबर आ रही है। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल का देर शाम हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया है। मकान लाल ग्राम भनेड़ी गांव के रहने वाले तथा समाजसेवा और राजनीति क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके थे। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल की देर शाम अचानक मृत्यु की खबर से घाटी में लोग सन्न है।
मकान लाल बेसरियाल वर्तमान समय में अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वह पिछली बार घनसाली विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके थे और इस बार भी उनकी पूरी तैयारी थी। लगातार लोगो से संपर्क कर राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे थे। लेकिन समय को शायद कुछ और ही मंजूर था। उनके अचानक इस तरह से चले जाने से उनके घर और रिश्तेदारों में शोक की लहर छा गयी है।
उत्तराखंड आपदा-
कुमाऊं में पर्यटन कारोबार को 100 करोड़ से अधिक का नुकसान, देश भर से बुकिंग कैंसिल करा रहे सैलानी।

उत्तराखंड में आपदा से कुमाऊं मंडल में पर्यटन कारोबार को भी पूरी तरह से चौपट कर दिया है। मंडल में पर्यटन कारोबार को 100 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस बार अभी बंगाली सीजन शुरू ही हुआ था कि तीन रोज पहले ऐसी आपदा आई जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। इस आपदा का असर यह हुआ कि अतिवृष्टि से पहले सैलानियों से खचाखच भरे पर्यटक स्थल वीरान हो गए और पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से लड़खड़ा गया है।
उत्तराखंड ग्लेशियर में फिर हुई घटना-
सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए चार ट्रैकरों की मौत की सूचना, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 40 पर्यटक किए रेस्क्यू।

बागेश्वर के सुंदरढूंगा ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए चार ट्रैकरों की मौत की सूचना है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। कफनी ग्लेशियर गया 20 ट्रैकरों का दल भी लापता है। पिंडारी ट्रैकिंग रूट पर द्वाली में फंसे 42 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें कुछ विदेशी ट्रैकर भी बताए जा रहे हैं। सरमूल में भी कुछ लोग फंसे हुए थे। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी है।
देश-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे देश को संबोधित।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।
विदेश-
चीन में फिर कोरोना का कहर।

चीन में फिर से कोरोना के प्रकोप से वहां की सरकार ने 100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया और स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर कोरोना जांच को बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पर्यटकों के एक समूह में बुजुर्ग दंपती के कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चीन के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। इन इलाकों में पाबंदी बढ़ा दी गई है।
आज का इतिहास

अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।
22 अक्टूबर 1963: भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
आज का विचार-
