
आस्था
आज है गोवर्धन पूजा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियों को गोवर्धन पूजा के लिए प्रेरित किया था। इस पर्व पर गौ माता की पूजा का भी विशेष महत्व है।
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा या अन्न कूट का पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव में देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियों को गोवर्धन पूजा के लिए प्रेरित किया था। इस पर्व पर गौ माता की पूजा का भी विशेष महत्व है।
टिहरी
कर्मकार बोर्ड के निदेशक कठैत समर्थकों सहित उजपा में हुए शामिल।

उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के निदेशक व भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह कठैत ने भाजपा से नाता तोड़कर समर्थकों सहित उत्तराखंड जन एकता पार्टी का दामन थाम लिया है। कठैत ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। भाजपा शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवाओं को रोजगार देने के लिए भाजपा के पास कोई भी एजेंडा नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा केदार के धाम पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आज सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम की यात्रा पर रहेंगे. । वह प्रधानमंत्री बनने के बाद पांचवीं बार केदारनाथ आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। और मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ये प्रतिमा केदारनाथ में 2013 में आपदा में नष्ट हो गई थी। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच बाबा केदार के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। और वह लगातार दर्शन के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और बुधवार को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे थे और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएम के दौरे के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उत्तराखंड
महंगाई के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत ने रखा मौन व्रत, आज कांग्रेस करेगी शिवालयों में जलाभिषेक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन पर महंगाई के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने गुरुवार को मौन व्रत रखा। दूसरी ओर, शुक्रवार को कांग्रेस सभी जिलों में 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी।
उन्होंने कहा कि उनका यह उपवास जनता को समर्पित है।क्योंकि आज जनता महंगाई से सबसे अधिक पीड़ित है और त्योहारों का उत्साह फीका पड़ गया है।
स्वास्थ्य
खुशखबर: भारत की कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में निर्मित कोरोनावायरस वैक्सीन कोवाक्सिन को बुधवार को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने 26 अक्तूबर को भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई कोवाक्सिन पर समीक्षा बैठक की थी, और कंपनी से इस वैक्सीन की ज्यादा जानकारी देने की मांग की गई थी। अब वैक्सीन को दुनियाभर के लिए सुरक्षित बताते हुए मान्यता दे दी गई है। कोवाक्सिन को मंजूरी देने वाले डब्ल्यूएचओ के तकनीकी सलाहकार समूह में दुनियाभर को कई नियामक विशेषज्ञ शामिल रहे। उनकी तरफ से समीक्षा के बाद कहा गया कि कोवाक्सिन कोरोनावायरस से बचाव करने में डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरी उतरती है। और इससे होने वाले छोटे-मोटे जोखिमों पर इसके लाभ काफी भारी पड़ते हैं। इसलिए यह वैक्सीन पूरे विश्व में इस्तेमाल की जा सकती है।
दिवाली के जश्न में डूबा देश विदेश
बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री।

उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बॉर्डर पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री माणा स्थित गढ़वाल स्काउट के ईस्ट कैंप पहुंचे ।और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और पूज-अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

देशवासियों को दी बधाई।


जॉनसन ने इस दीपावली को बताया खास।


पटाखे जलाकर मनाया जश्न।


खेल
1. T20 वर्ल्डकप 2021 भारतीय टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज करनी होगी विशाल जीत।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की अपनी पहली जीत हासिल की। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है। टीम इंडिया को अगले दोनों मुकाबले ना सिर्फ जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम करने होंगे। यही नहीं टीम के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच का परिणाम भी अहम होगा।
2. Hylo Open 2021: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सौरभ हारे, सिक्की-अश्विनी की जोड़ी भी बाहर।

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने गुरुवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के डोंग केन ली को हराया। सातवीं वरीय श्रीकांत ने 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 19-21, 21-10 से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला अब हांगकांग के एनजी का लोंग से होगा जिन्हें तीसरी वरीयता हासिल है।
हालांकि अन्य मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी। सौरभ वर्मा को पुरुषों के एकल में हार का सामना करना पड़ा। सौरभ को 33 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड के कांताफोन वांगचारियोन से 13-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

- इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना 1920 में हुयी।
- भारत तथा रूस ने 2001 में अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
- महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का 1870 में जन्म हुआ।
- भारत के विलक्षण कलाकार भूपेन हज़ारिका का 2011 में निधन।
आज का मूलमंत्र
