आज की सुर्खियां। खबरें जनपद से विदेश तक। 11 नवंबर।

टिहरी

भाजपा ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीतियों से करवाया रूबरू।

नई टिहरी मंडल में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो बूथों में विभिन्न घरों में जाकर लोगों को भाजपा की रीति नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों के घरों में झंडे और स्टीकर लगाकर 2022 के लिए समर्थन मांगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार से पूरे जिलेभर में महासंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अनीता कंडियाल, डा. प्रमोद उनियाल, भूपेंद्र चौहान, नरेश नेगी, केडी पुनेठा, अबरार अहमद, असगर अली, दिवान सिंह नेगी, उर्मिला राणा आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंबा ग्रामीण मंडल के सनगांव, जड़ीपानी बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की रीति नीति और केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ेगा- सीएम धामी

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी मोड पर नजर आए। उन्होंने निगम कर्मचारियों और राशन विक्रेताओं के लिए झोली खोली। सीएम ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए निगम को अपने बोर्ड में इस प्रस्ताव को पास करना होगा। उन्होंने राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति क्विंटल करने की भी घोषणा की।

चुनाव 2022: चुनावी माहौल गरमाने इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान।

उत्तराखंड में चुनावी माहौल गरमाने के लिए इसी माह आम आदमी पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड का दौरा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भगवंत मान उत्तराखंड आ सकते हैं।
आप प्रवक्ता संजय भट्ट का कहना है कि नवंबर पार्टी के लिए खास होने जा रहा है। इसी महीने कृषि कानून को वापस लेने, फसलों का उचित मुआवजा समेत किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड दौरा करेंगे। जल्द ही पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।

मुख्यमंत्री धामी की आज कैबिनेट की बैठक। कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम को कैबिनेट बैठक होगी। राज्य कर्मचारियों के दीवाली बोनस और महंगाई भत्ते पर मुहर लग सकती है। आज शाम को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में इन दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके अलावा कैबिनेट में कर्मचारियों से जुड़े कई अन्य विषय भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना में संशोधन और नर्सिंग भर्ती में नियमों में बदलाव संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

विशेष

प्रथम विश्व युद्ध में लड़े 3.20 लाख भारतीय सैनिकों का रिकॉर्ड मिला, संग्रहालय में 97 साल दबे रहे दस्तावेज।

प्रथम विश्व युद्ध में लड़े 3.20 लाख भारतीय सैनिकों के रिकॉर्ड ब्रिटिश इतिहासकारों ने लाहौर के संग्रहालय में खोजे हैं। इस खोज ने प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के व्यापक योगदान को फिर साबित किया है। इनमें पंजाब व आसपास के सैनिकों के नाम दिए गए हैं। ये दस्तावेज संग्रहालय में 97 वर्षों से बिना किसी के ध्यान में आए पड़े थे। इन्हें डिजिटाइज करके वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। भारतीय मूल के कुछ ब्रिटिश परिवारों ने रिकॉर्ड में दर्ज सैनिकों और उनके पिता, गांव व रेजिमेंट के नामों से अपने पूर्वजों की पहचान की है। यह सैनिक अरब देशों, पूर्वी अफ्रीका, गैलीपोली आदि में हुए युद्धों में शामिल थे।

खेल

1. अगले महीने से शुरू होगा घरेलू बैडमिंटन सत्र, 20 महीने के ब्रेक के बाद देश में होगा आयोजन।

देश में 20 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत होगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने बुधवार को घोषणा की कि अगले महीने से घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत लगातार दो सीनियर रैंकिंग लेवल तीन के टूर्नामेंटों के साथ होगी। सत्र की शुरुआत चेन्नई में होगी और पहला टूर्नामेंट 16 से 22 दिसंबर तक खेला जाएगा। लेवल तीन का एक अन्य टूर्नामेंट हैदराबाद में 24 से 30 दिसंबर तक होगा

T20 वर्ल्डकप

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला।

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम अच्छी लय में दिखी है और अपने सभी लीग मैच जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने फॉर्म में वापसी की है और मार्स ने भी काफी रन बनाए हैं, लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम लय में दिख रही है। इसी वजह से पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत दिखा्ई दे रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को नॉक आउट मैचों का बेहतर अनुभव है और बड़े मैचों में यह टीम बहुत खतरनाक हो जाती है। सेमीफाइनल मैच में भी ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के ऊपर दबाव बना सकती है।

3. IND vs NZ: जयपुर में होगा पहला टी-20 मुकाबला।

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद अब उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला खेलनी है। न्यूजीलैंड की टीम इसी महीने भारत का दौरा करेगी और यहाँ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

  1. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)
  2. 1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
  3. 1809 – ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
  4. 1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू

आज का सुविचार

धैर्य रखें, प्रयास करें, समय बदलता ही है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *