
आज दुनिया में आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। माना जा रहा है यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
माना जा रहा है कि आज लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 साल बाद सबसे देर तक चलने वाला आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इतना लंबा चंद्रग्रहण होने के पीछे का कारण खगोल वैज्ञानिका का मनाना है कि आज के दिन धरती से चंद्रमा की दूरी ज्यादा होने के कारण चंद्र ग्रहण की अवधि ज्यादा देर तक रहेगा।
आज कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लग रहा है। शास्त्रों में चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण काल के समय किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जबकि बाकी दुनिया में एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह करीब 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा।
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण के 15 दिनों बाद ही 04 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। 19 नवंबर को चंद्रग्रहण लगने के बाद अगले साल 08 नवंबर 2022 को चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा।
हमेशा से ग्रहण की घटना को देखना अनोखा होता है। आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण बस कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। भारत में दिन होने और उपच्छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। बाकी जगहों पर जैसे-अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बस कुछ ही देर बार शुरू हो जाएगा। ग्रहण का स्पर्श का समय सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगा। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और ऑास्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जिस कारण से यह पूरे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि ग्रहण के अंतिम समय में यह पूर्वोत्तर राज्यों में थोड़े समय के लिए यह दिखाई देगा।