
सुर्खियां जनपद से विदेश तक, खेल से इतिहास तक।
देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।
टिहरी
चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को जवाब तलब।

विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 189 कर्मियों का जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्टीकरण तलब किया है। 19 से 25 जनवरी तक नगर पालिका सभागार में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में तैनात पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को को निर्वाचन संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन प्रशिक्षण में 189 कर्मी नदारद रहे। कर्मियों की अनुपस्थित को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
उत्तराखंड
ओमिक्रोन का कहर उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 3893 मरीज, छह मरीजों की मौत, तीन हजार से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 3893 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि छह मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को सक्रिय मामले 31236 हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 407358 पहुंच गई है।
देश
128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:

जनरल रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पिचाई-नडेला और वैक्सीन निर्माताओं को पद्मभूषण।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट टीम में शामिल ये चेहरे।
Know About Budget 2022 Team Of Nirmana Sitharaman: आगामी एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था को इस आम बजट से नई राह मिलेगी, साथ ही देशवासियों की उम्मीदों भरी निगाहें भी बजट पर टिकी हुई हैं। वित्त मंत्री के साथ पूरी टीम आम से खास आदमी को ध्यान में रखकर बजट तैयार कर रही है।
1.टीवी सोमनाथनवित्त मंत्रालय में एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालने वाले टीवी सोमनाथन इस बजट टीम का प्रमुख चेहरा हैं।
2.तरुण बजाज1988 हरियाणा बैच के आईएएस अधिकारी तरुण बजाज वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव हैं।
3. अजय सेठवित्त मंत्रालय में सबसे नया सदस्य होने के बावजूद, इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी के पद पर तैनात अजय सेठ पर सभी की निगाहें होंगी।
4. देबाशीष पांडादेबाशीष पांडा वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव हैं। पांडा इसलिए टीम का सबसे अहम हिस्सा माने जा सकते हैं।
5. तुहिन कांत पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी तुहिन कांत निवेश व सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं।
6. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन फाइनेंशियल इकनॉमिक्स में पीएचडी हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर ल्यूगी जिंगेल्स और रघुराम राजन के मार्गदर्शन में उन्होंने इसे पूरा किया है।
विदेश
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने का खतरा बढ़ा।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ने का खतरा बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन सीमा पर रूस ने एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं। अमेरिका समेत कई देशों ने आशंका जताई है कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। युद्ध की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन और कनाडा ने भी यूक्रेन को सैन्य सहायता और युद्ध सामान मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

- 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला. इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और इसी के साथ भारत एक संप्रभु राज्य बन गया, जिसे गणतंत्र घोषित किया गया. डॉ बीआर अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की. गणतंत्र घोषित किया गया, इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.।

जनपद टिहरी के महत्वपूर्ण विभाग,अधिकारी,जनप्रतिनिधियों के दूरभाष नम्बर की जानकारी के लिए हमारी e डायरी टिहरी डाउनलोड करें