
टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रत्यासी विक्रम सिंह नेगी ने विधानसभा क्षेत्र की सात पट्टियों के घर घर जनसंपर्क किया। उन्होंने पट्टी धारमंडल में ग्राम धारकोट, बंगद्वारा, खोला कुराणी बस्ती, खोला, रिंडोल में घर घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
बंगद्वारा में नेगी द्वारा शहीद राज्य आंदोलनकारी हंसा धनाई जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें स्मरण किया। साथ ही पहाड़ में उद्योग को बढ़ावा देने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतविंदर सिंह नेगी के डेयरी फर्म पर जाकर उनकी हौलसलाफजाई की। ग्रामीणों के उत्साह और अपार जनसमर्थन ने प्रतापनगर समेत पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर का संकेत दे दिए। इस दौरान उन्हीने कहा कि विकास के नाम पर जनता के साथ पिछले पांच सालों में बीजेपी ने सिर्फ छलावा करने का काम किया है। विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान नेगी के कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए वरिष्ठ नेता गंभीर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कोटगा धन सिंह पंवार, पूर्ण सिंह पंवार, रिट अध्य जय सिंह पंवार, अध्यक्ष महिला मंगल दल खोला मंजू रावत, प्रधान रिंडोल मनीष रतूड़ी, महावीर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम खोला से पू प्रधान संतू लाल, त्रिभुवन सिंह, शीशपाल सिंह, धनपाल लाल, पार्वती देवी, कोंरी देवी, चंदन सिंह गुसाईं, बिंदा देवी, शुभदा देवी, सोना देवी, भवानी देवी, कोंरा देवी, रुचि देवी, मनीष रावत, सुंदर लाल, छेनी देवी, मीना देवी, पुला देवी, बिजना देवी, रोशनी देवी, संगीता देवी, मंगशिरी देवी नरेंद्र लाल, राजी देवी, विनोद लाल, सुनीता देवी, धनवीर सिंह नेगी, दीपेंद्र सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी समेत दर्जनों लोगों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।