धनोल्टी के कई गांवों में कांग्रेस प्रत्यासी जोत सिंह का दौरा। जनता से की अपने पक्ष में मतदान की अपील।

टिहरी। टिहरी में भी विभिन्न दलों के प्रत्यासी अपने चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुटे हुए हैं। धनोल्टी से कांग्रेस प्रत्यासी जोत सिंह बिष्ट ने कमांद क्षेत्र सहित कई गांवों में जनता से मतदान की अपील की है। उन्होंने यहां मुख्य बाजार में रैली भी निकाली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लगातार 40 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुये उन्हें इस बार धनोल्टी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। बिष्ट ने कहा कि कहा कि धनोल्टी पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है इसलिए यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं ।उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता ने इस क्षेत्र से विधायक बना कर विधानसभा भेजा तो पर्यटन के क्षेत्र में यहां रोजगार स्थापित किए जाएंगे। बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अहम बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। यहां तकनीकी शिक्षा के केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे यहां के युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण का मौका मिल पायेगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इलाके में पलायन एक बड़ी समस्या है जिसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे साथ ही कृषि का वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग करके यहां के किसानों की आजीविका में बढ़ोतरी की जाएगी। बिष्ट ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है इसलिए भाजपा के खिलाफ मतदान कर कांग्रेस की सरकार को लाएगी।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *