बीजेपी ने बदला   प्रत्याशी।

रूठने मनाने का और प्रयोग का खेल जारी। कांग्रेस   के   बाद    अब     भाजपा      ने   भी  प्रत्याशी  बदलने  का  फैसला  लिया  है।    डोईवाला    विधानसभा सीट पर भाजपा  ने पहले  दीप्ति रावत…

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।28 जनवरी

खबर जिला से विदेश तक खेल से इतिहास तक। टिहरी 1.भाजपा–कांग्रेस में जारी है अदला बदली का खेल। उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद…

Epostlive.com

नैनबाग में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट का किया गया स्वागत।

धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट के नैनबाग पहुंचने पर आज स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ आगवानी करने पहुंचे लोगों के साथ अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं राजनेता रहे दिवंगत सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यार्पण कर माथा टेका। अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन करने के बाद पहली बार नैनबाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अमेन्द्र बिष्ट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने एकजुटता दिखाते हुए अमेन्द्र बिष्ट के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और अपना समर्थन दिया। नैनबाग पहुंचने पर बिष्ट ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवा एवं राजनेता रहे सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यापर्ण कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। अमेन्द्र बिष्ट ने उन्होंने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे। नैनबाग में लोगों का अपार जनसमर्थन मिलने पर अमेन्द्र बिष्ट ने सबका आभार जताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई विधायक बनने की नहीं हैं बल्कि उनकी लड़ाई क्षेत्र के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में अच्छे स्कूलों, न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। जिसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। बिष्ट ने कहा कि पिछले 21 सालों से धनोल्टी का विकास नहीं को सका। यहां के पिछडेपन को खत्म करने के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी जरूरी है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण के लिए जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें। अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन देने पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना था कि धनोल्टी का विकास भाजपा और कांग्रेस के राज में कभी नहीं हो सकता इसलिए वह परिवर्तन चाहते हैं और इस बार युवा और जागरूक प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट को अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें उत्तराखंड और धनोल्टी के विकास की झलक उन्हें कर्नल अजय कोठियाल और अमेन्द्र बिष्ट में नजर आती है।

Epostlive.com

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग दौरे पर रहेंगे, डोर- टू-डोर प्रचार भी करेंगे।

रुद्रप्रयाग। भाजपा पूरे दमखम से पार्टी का प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। वहीं, एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।
अमित शाह कल रुद्रप्रयाग का दौरा करेंगे। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में वह भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। इसके अलावा पूर्व सैनिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों और अनुसूचित जाति समाज के लोगों को भी वर्चुअल संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वह रुद्रप्रयाग में ही रहेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वह रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय हेलीपैड में उतरेंगे। जिसके बाद वह सर्वप्रथम अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम के निकट स्थित भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वह रुद्रप्रयाग बाजार में डोर-टू-डोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जिसके बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व सैनिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, अनुसूचित जाति के लोगों के साथ वर्चुअल रैली के जरिए संवाद करेंगे।

Epostlive.com

प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्यासी विक्रम नेगी ने किया घर-घर, गांव-गांव जनसम्पर्क।

टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रत्यासी विक्रम सिंह नेगी ने विधानसभा क्षेत्र की सात पट्टियों के घर घर जनसंपर्क किया। उन्होंने पट्टी धारमंडल में ग्राम धारकोट, बंगद्वारा, खोला कुराणी बस्ती, खोला, रिंडोल में घर घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
बंगद्वारा में नेगी द्वारा शहीद राज्य आंदोलनकारी हंसा धनाई जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें स्मरण किया। साथ ही पहाड़ में उद्योग को बढ़ावा देने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सतविंदर सिंह नेगी के डेयरी फर्म पर जाकर उनकी हौलसलाफजाई की। ग्रामीणों के उत्साह और अपार जनसमर्थन ने प्रतापनगर समेत पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर का संकेत दे दिए। इस दौरान उन्हीने कहा कि विकास के नाम पर जनता के साथ पिछले पांच सालों में बीजेपी ने सिर्फ छलावा करने का काम किया है। विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान नेगी के कार्यदक्षता पर भरोसा करते हुए *वरिष्ठ नेता गंभीर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कोटगा धन सिंह पंवार, पूर्ण सिंह पंवार, रिट अध्य जय सिंह पंवार, अध्यक्ष महिला मंगल दल खोला मंजू रावत, प्रधान रिंडोल मनीष रतूड़ी, महावीर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम खोला से पू प्रधान संतू लाल, त्रिभुवन सिंह, शीशपाल सिंह, धनपाल लाल, पार्वती देवी, कोंरी देवी, चंदन सिंह गुसाईं, बिंदा देवी, शुभदा देवी, सोना देवी, भवानी देवी, कोंरा देवी, रुचि देवी, मनीष रावत, सुंदर लाल, छेनी देवी, मीना देवी, पुला देवी, बिजना देवी, रोशनी देवी, संगीता देवी, मंगशिरी देवी नरेंद्र लाल, राजी देवी, विनोद लाल, सुनीता देवी, धनवीर सिंह नेगी, दीपेंद्र सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी समेत दर्जनों लोगों* ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

Epostlive.com

भाजपा को एक और झटका। यहां विधायक ने दिया इस्तीफा।

पार्टी में बगावत का दौर जारी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों…

Epostlive.com

सुर्खियां जनपद से विदेश तक, खेल से इतिहास तक। 25 जनवरी।

टिहरी वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाएं सख्त कदम जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम…

Epostlive.com

टिहरी, नरेंद्र नगर सीटों पर जानिए किसने उलझाया गणित।

प्रत्याशी को लेकर फंसी हुई है कांग्रेस। टिहरी और नरेंद्रनगर दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस फिलहाल फंसी हुई है। कांग्रेस ने धनोल्टी, देवप्रयाग, प्रतापनगर और घनसाली में…

Epostlive.com

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची।

6 पर अभी भी सस्पेंस बरकरार। सूत्रों के हवाले से उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर आज हुई CEC की बैठक में इन नामों पर लगी मोहर , जल्द होगी…

Epostlive.com

सुर्खियां जनपद से विदेश तक 24 जनवरी

टिहरी 1. मसूरी के लालटिब्बा, बुरांशखंडा और धनोल्टी में जमकर बर्फबारी, झूमे पर्यटक। पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और चकराता में शनिवार रात फिर बर्फबारी हुई है। रिमझिम बारिश के…

Epostlive.com