यूकॉस्ट और पीजी कॉलेज नई टिहरी के जंतु व वनस्पति विज्ञान विभाग की पहल पर कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ हिमालयन वॉटर एंड इकोसिस्टम इन उत्तराखंड विषय दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने हिमालयन रेंज में ताल, बुग्याल और ग्लेशियरों से हो रही छेड़छाड़ पर चिंता जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार का टिहरी के विधायक डा. धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना जरूरी है। सतत विकास के साथ-साथ प्रकृति का ध्यान रखकर आगे बढऩा होगा। हिमालय से अनेक नदियां निकलती हैं जो पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। विधायक नेगी ने कहा किताल, बुग्याल को संरक्षित करने के मिलकर कार्य करना होगा। सेमिनार में पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने वेटलैंड इकोसिस्टम कंजर्वेशन के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा विकास सुनियोजित होना जरूरी है, ताकि पर्यावरण पर न्यूनतम हानिकारक प्रभाव पड़े। सेमिनार में कोविड-19 के चलते सेमिनार में 35 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। अधिकांश लोगों को ऑनलाइन जोड़ा गया।
Category: सुर्खियाँ
अब चारधाम यात्रा के लिए भी फर्जी रजिस्ट्रेशन, सत्यापन के बाद 35 रजिस्ट्रेशन फर्जी निकले। बिना दर्शन किये घर वापस भेजा।
देहरादून । उत्तराखंड में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा होने की जानकारी सामने आ रही हैं। 18 सितंबर से यात्रा शुरू होने के उपरांत पिछले 3 दिनों में केदारनाथ धाम दर्शन से पहले रुद्रप्रयाग पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 35 ऐसे रजिस्ट्रेशन कार्ड पकड़े गए जिनका सत्यापन करने पर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला। उनका 250 रुपये का चालान काट उन्हें केदारनाथ दर्शन से वंचित कर अपने गृह क्षेत्र वापस भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस तरह के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड केदारनाथ धाम यात्रा आने वाले लोगों के पकड़े गए हैं जो देश के अलग-अलग राज्यों से यहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि राज्य सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक कोविड-19 गाइडलाइंस अनुपालन के साथ-साथ चारधाम यात्रा से पहले किसी भी श्रद्धालु को उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड और देहरादून स्मार्ट सिटी साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही चार धाम यात्रा करने की अनुमति प्रदान होती है। देश के अलग-अलग राज्यों से चार धाम की यात्रा पर आने वाले यात्री देवस्थानम बोर्ड और देहरादून स्मार्ट सिटी से रजिस्ट्रेशन करा कर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लेकिन अब फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने के मामले भी शुरू हो गया है। कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए यात्रा शुरू होने के 4 दिन में कुल 9606 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किये हैं। गढ़वाल रेंज से मिली अधिकारिक जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर से 22 सितंबर तक गंगोत्री धाम में 1410, यमुनोत्री धाम में 1000, केदारनाथ धाम में 3,019 और बदरीनाथ धाम में 3,716 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब में 461 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा में सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा पर रोजाना जो यात्री आ रहे हैं, उनमें गंगोत्री धाम में 297, यमुनोत्री धाम में 320, केदारनाथ धाम में 567 और बदरीनाथ धाम में 810 श्रद्धालुए दर्शन कर रहे हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में रोजाना 170 भक्त माथा टेक रहे हैं। यानी यानी प्रतिदिन लगभग 2,164 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर रहे हैं।
डी एम इवा ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। केमसारी में 16 और भिलोड में 14 घरों को जल संयोजक से जोड़ा गया।
नई टिहरी :-जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय से सटे गांव केमसरी व भिलोड पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के तहत केमसरी में 16 जबकि भिलोड में 14 घरों को हर घर नल व हर घर जल संयोजन से जोड़ा गया है। केमसरी व भिलोड के ग्रामवासियो ने गांवो में बने पुराने वाटर टैंको को बदले जाने की आवश्यकता बताई। जिसपर जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत दूसरे चरण में दोनों गांव में नए आरसीसी वाटर टैंको के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें। इसके साथ ही केमसरी में 1500 मीटर पुरानी पाइप लाइन में से शतिग्रस्त 500 मीटर पाइपलाइन को प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दोनों गांव के पेयजल स्रोतों पर बने टैंको में रफनिंग फिल्टर लगाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि ग्राम वासियों को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध हो सके। दोनों गांव के निरीक्षण के दौरान कुछ-कुछ घरों में पीतल की जगह प्लास्टिक की टोटियां पाई गई जिस पर ग्राम वासियों का कहना था कि पीतल की टोकनी खराब हो जाने के कारण प्लास्टिक की टोटियां लगाई गई है। मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौटियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंबा एन०एस० खोलिया के अलावा जल संस्थान के सहायक अभियंता व ग्राम वासी उपस्थित थे।
खबरें जो सुर्खियों में हैं।
उत्तराखंड में 7 अक्टूबर से 7 शहरों की हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे यात्रा।
कोरोना- उत्तराखंड में मीले 21 मरीज, एक कि मौत। टिहरी जनपद में कोई संक्रमित नही।
सेना- एअर मार्शल वी आर चौधरी होंगे अगले चीफ ऑफ एअर स्टाफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर रवाना होंगे। 23 सितम्बर को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, 24 सितम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भी भाग लेंगे।
IPL 21- DC देल्ही कैपिटल का मुकाबला SRH सन राइज हैदराबाद से।
सर्राफा बाजार- सोने के भाव मे 2 हफ्ते में दर्ज हुई 1200 रुपये की गिरावट, वहीं चांदी में .01फीसदी की बढ़ोतरी।
आज का विचार-जीत कर दिखाओ उनको जो आपकी हर का इंतज़ार कर रहे हैं।
बारिस से बार-बार बंद हो रहे हैं हाइवे, यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतें।
उत्तरकाशी। बारिस के चलते गंगोत्री हाईवे पर नेतला व यमुनोत्री हाईवे पालीगाड के पास भारी मलबा आने के कारण बंद हो गया। इससे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनो हाईवे सुचारू हो गए थे।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन बारिश यात्रियों की राह में मुस्किल में डाल रही है। मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित सक्रिय होने से यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गत रात्रि में हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे नेताला के पास यातायात के लिए बंद हो गया। नेताला में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। जिससे हाईवे करीब पांच घटें तक बाधित रहा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही बीआरओ के मजदूर जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया।
आज की सुर्खियां।
प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ साल बाद लौटी रौनक- उत्तराखंड 1 से 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल आज से खुले।
चारधाम यात्रा- केदारनाथ धाम के लिए 1 अक्टूबर से होंगी हेली सेवा की शुरुआत।
शोक – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को आज दी जाएगी समाधि।
दिवस – आज अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस है। 1982 में हुई थी इसकी शुरुआत। संयुक्त राष्ट्र ने 21 सितम्बर 2002 से इसे मनाए जाने की घोषणा की। थीम Shaping Peace Together.
अंतर्राष्ट्रीय – पाकिस्तान में पहली बार हिन्दू लड़की डॉ सना रामचंद गुलवानी (27) को पहली बार प्रशासनिक सेवा (CSS) के लिए चुनी गई।
श्राद्ध – श्राद्ध पक्ष देवप्रयाग में पितृ कार्य और पिंडदान का विशेष महत्व है। यहां पड़ोसी देश नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचते हैं।
मौसम टिहरी- 29• से दोपहर को बढ़ता हुआ। बारिश की संभावना 80%
IPL 2021- आज पंजाब किंग्स व राजस्थान रॉयल का मुकाबला।
खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करवाने के निर्देश।
नई टिहरी :- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वधान में आयोजित खेल महाकुंभ-2021 की तैयारियों को लेकर बैठक जिला अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने खेल महाकुंभ के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दे दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर की प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की कुल संख्या 4 से कम होने की दशा में संबंधित प्रतियोगिता निष्कासित की जाएगी। जिलाधिकारी ने खेल महाकुंभ में प्रतिभागियों हेतु पंजीकरण फॉर्म नगर पालिकाओं, जिला पंचतराज अधिकारी व शिक्षा विभाग को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खेल महाकुंभ के दौरान खेल विभाग, युवा कल्याण, पंचायतराज, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सक्रियता से दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए है।
बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ० मुकेश चंद डिमरी ने बताया कि खेल महाकुंभ- 2021 के आयोजन की संभावित के अनुसार 20 से 30 सितम्बर के बीच न्याय पंचायत, 01से 12 अक्टूबर के बीच विकासखण्ड स्तर व 18 से 30 अक्टूबर के बीच जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 3 आयु वर्ग अंडर-14, 17 व 21 वर्ष के बालक/बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। जबकि खेल विधाओं में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल व बास्केटबॉल को शामिल किया गया है। खेल महाकुंभ के आयोजन हेतु विभिन्न स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। वहीं जनपद स्तर पर गठित आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला अधिकारी होंगे। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एलडी सेमवाल, पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी चम्बा शैलेंद्र चौहान, क्रीड़ा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
आज दिन भर की सुर्खियां।
टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है।
चमोली जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से सीमा सड़क संगठन(बी आर ओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे बन्द हो गया है।
CTET 2021 के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है जो 19 अक्टूबर तक चलेगी। 16 दिसंबर 21 से 13 जनवरी 22 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सत्ता संभालते ही किसानों के बिजली पानी के बिल माफ करने व अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने की बात कही।
आज की सुर्खियां।
राजनीति- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भर के दौरे पर। मंगलवार को रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।
मेला- टिहरी जनपद के सीमांत गाँव गंगी में प्रसिद्ध भेड़ रिंगाई उत्सव का आयोजन आज। हर 3 वर्ष में होता है आयोजन।
कोरोना- उत्तराखंड में डेढ़ साल में सबसे कम 6 संक्रमित ।चारधाम यात्रा- 2 दिन में 42 हजार ई पास जारी। केदारनाथ दर्शन की बुकिंग फूल।
आस्था- आज से पितृ पक्ष का प्रारंभ। 6 अक्टूबर तक रहेगा। इन दिनों में पित्रों की तृप्ति के लोए श्राद्ध किये जाते हैं। तिथि पूर्णिमा, माह भाद्रपद,शुक्ल पक्ष।
पंजाब को चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री।
व्यापार -कच्चे तेल में 3 फीसदी गिरावट।
अंतरराष्ट्रीय- कर्ज के बोझ में दबा पाकिस्तान अब अर्जेन्टीना को बेचेगा अपने 12 लड़ाकू विमान।
विचार – सादगी परम सौंदर्य,क्षमा उत्कृष्ट बल,विनम्रता सबसे अच्छा तर्क और अपनापन सर्वश्रेष्ठ रिश्ता है।