आज की सुर्खियां।

इतिहास रचने जा रहा है भारत-आज भारत अग्नि 5 मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है,जो न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम है । इसकी रेंज 5000 किमी है।

आज ही के दिन 2009 में ISRO ने भारतीय उपग्रह ओशन सेट 2 समेत 7 उपग्रह कक्षा में स्थापित किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनांतर्गत विधानसभा टिहरी के अंतर्गत 5 निर्माण कार्यों हेतु 223.07 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

उत्तराखंड सरकार पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन 24 से 26 सिंतबर तक देहरादून के रेंजर कॉलेज ग्राउंड में करने जा रही है। अडानी ग्रुप, टर्की, नाइजीरिया समेत कई देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा।

ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के प्रयासों से केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की व्यय वित्त समिति ने 300 मेगावाट लखवार बहुउद्देश्यीय परियोजना को स्वीकृति दी।

इतिहास में आज के दिन 23 सितम्बर 1908 को हिंदी जगत के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ था।

IPL 21 में MI मुम्बई इंडियन का मुकाबला KKR कोलकाता नाईट राइडर से होगा। DC देल्ही कैपिटल 14 अंको के साथ पहले स्थान पर ।

(आज का विचार-ऊंचाई पर वही पहुंचते हैं जो बदला नही बदलाव लाने की सोच रखते हैं)

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *