उत्तराखंड
एसएससी की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपये
एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।
आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है। परीक्षा में पास कराने के लिए 10 लाख रुपये लिए जाते थे अभ्यर्थी से।
अफसरों के मुताबिक गिरोह ने लोकल नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप कर रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी की
इस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाया था। कंप्यूटर को हैकिंग करके नकल कराई जा रही थी।
पकड़े गए साल्वर गैंग के दोनों सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि एक युवक का नाम नीतीश है। नीतीश यूपी के देवरिया जिले के सुरजीपुर पोस्ट भाटपार रानी का रहने वाला है। जबकि गैंग का दूसरा सदस्य भास्कर नैथानी है। भास्कर नैथानी उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। भास्कर देहरादून के मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन का रहने वाला है।
पकड़े गए दोनों साल्वरों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, बरामद किये गए हैं।
