CJP का दावा: संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में, सांसदों से अपील

दिल्ली:

CJP का दावा: संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में, सांसदों से अपील

‘चलो संसद’ मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दास ने X पर कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी सांसदों से अपील की कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स के समर्थन में खड़े हों।

CJP का संसद मार्च संसद भवन के पास पहुंचा, आंसू गैस-लाठीचार्ज

कई साल बाद दिल्ली पुलिस का सुरक्षा घेरा टूटा और प्रदर्शनकारी संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले निकले मार्च को रोकने के लिए पुलिस को रेल भवन और कृषि भवन गोलंबर पर आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा।

सुबह 10 बजे प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो से होते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे थे। मार्च के करीब आते ही संसद का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और अंदर कई स्तर की सुरक्षा लगा दी गई।

सोनम वांगचुक के कहने पर अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा

नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन शुरू किया था। आंदोलन के 23वें दिन कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का तीन दिन पुराना अनशन टूट गया है। उन्हें वांगचुक की तरफ से अनशन तोड़ने का संदेश मिलने की बात कही गई है। सोनम ने अनशन तोड़ने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिसमें प्रधान का इस्तीफा शामिल नहीं है। सरकार ने आंदोलन को खत्म करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए बुलाया है। पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के बुलावे पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात करने गए हैं।