उत्तराखंड: बागेश्वर जिले की कत्यूर घाटी डबल मर्डर से दहल उठी

उत्तराखंड

बागेश्वर जिले की कत्यूर घाटी में बीते दिन दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई है। यहां पर एक ही स्थान पर दो शवों के मिलने से लोगों के दिल दहल उठे हैं।पहले एक महिला का शव मिला और फिर कुछ ही दूरी पर एक और बच्चे का शव मिला। दो शवों के मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे मां-बेटा हो सकते हैं। घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना मुश्किल होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बीते सोमवार की दोपहर ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक महिला का शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। वहीं मृतका के पेट में चाकू मारने के गहरे निशान हैं। उसका चेहरा भी पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वहीं अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग नौ वर्षीय बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा इसके बाद उनके बीच में सनसनी मच गई और आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को उसकी भी सूचना दी। बालक के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। बताया कि अज्ञात दोनों शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *