कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बनीं

उत्तराखंड

उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा ने पूरी देवभूमि का परचम लहराते हुए इतिहास रच डाला है और सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम करली है। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि वह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को भी कमांडर की भूमिका में लेने की मंजूरी दी है। जिसके बाद कर्नल गीता यह उपलब्धि पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

उत्तराखंड की कर्नल गीता राणा

कर्नल गीता चीन सीमा पर तैनात स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी। सेना ने हाल ही में महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली हैं, जिनमें वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स समेत अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी। आने वाले दिनों में अन्य महिला सैन्य अधिकारियों को भी ऐसी नियुक्ति दी जा सकती हैं। जो महिला अधिकारी बोर्ड्स से मंजूरी ले सकेंगी, उन्हें भी कमांड की भूमिका दी जा सकती है और भविष्य में उन्हें और उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जा सकती हैं। सहयोगी देशों के साथ सैन्य अभ्यास में भी भारतीय सेना महिला सैन्य कर्मियों को शामिल कर रही है। साथ ही शांति मिशन के लिए भी महिला सैन्य अधिकारियों को भेजा जा रहा है। आर्मी  चीफ जनरल मनोज पांडे महिला अधिकारियों को सेना में सभी  संभव अवसर देने के पक्ष में हैं। जल्द ही सेना में आर्टिलरी रेजीमेंट में भी महिला सैन्यकर्मियों को तैनाती दी जा सकती है। 

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *