
देहरादून
साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी सरकार, हिंदी दिवस पर घोषणा…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की पुस्तक ‘‘ उत्तराखण्ड की लोक कथाएं ’’ का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कविता लेखन, कहानी लेखन, यात्रा वृतान्त लेखन और नाटक लेखन प्रतियोगिता के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और बोर्ड परिक्षाओं में हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
हिंदी दिवस पर उत्तराखंड राज भाषा संस्थान द्वारा आईआरडीटीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।