अब अन्तरिक्ष में होगा लाइट,साउंड,कैमरा, एक्शन।

अंतरिक्ष में शूट करने वाला पहला देश बनेगा रूस। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए टीम रवाना।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए AIIMS ऋषिकेश में तैयारियां तेज।

7 अक्टूबर को मोदी आएंगे AIIMS ऋषिकेश।

7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है जिसको लेकर शासन प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं आपको बता दें पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद पीएम का उत्तराखंड का पहला दौरा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश एम्स में केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए सुरक्षा विभाग और एम्स प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है।

IPL 2021

आज सन राइज हैदराबाद के मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से। कल के मैच में मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, 70 गेंद रहते हासिल की बड़ी जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार

आज सर्व पितृ अमावस्या पर पितृ पक्ष का समापन।

पितृ ऋण से मुक्ति के पर्व पितृपक्ष का समापन आज छह अक्तूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर होगा। आज के दिन उन पितरों का भी श्राद्ध किया जा सकेगा, जिनके निधन की तिथि ज्ञात न हो। इस मौके पर गजछाया योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस मंगलकारी संयोग में पितरों का तर्पण और दान से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान-

भौतिकी में 2021 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिकों की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार इस साल 3 वैज्ञानिकों को मिला है। इनके नाम स्युकुरो मनेबे, क्लोस हेसलमेन , जियोर्जियो पेरिसिक ।

इसमे स्युकुरो मनेबे और क्लोस हेसलमेन ने पृथ्वी पर जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया है। इससे पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन में नजर रखी जा सकती है।

वहीं जियोर्जियो ने अणुओं से ग्रहों तक फिजिकल सिस्टम में होने वाले परिवर्तन को दिखाया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *