जिला बार एसोसिएशन टिहरी में संजय घिल्डियाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट सचिव चुने गए।

टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संजय घिल्डियाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट सचिव चुने गए हैं। जबकि रतनमणि थपलियाल उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश उनियाल सह सचिव और कविता भट्ट कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। विजेता प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों की ओर से निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया गया।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बार हॉल में चुनाव अधिकारी जयप्रकाश पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी गीताराम गैरोला और पर्यवेक्षक बार काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि कुल 125 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें से 2 मत अवैध पाए गए। बताया कि अध्यक्ष पद पर संजय घिल्डियाल (57) ने मृदुला जैन (42) को 15 मतों से हराया। जबकि तीसरे प्रत्याशी ज्योति प्रसाद भट्ट को 24 मत मिले। वहीं सचिव पद पर महेंद्र बिष्ट (80) ने राजपाल मियां (43) को 37 मतों से हराया। घिल्डियाल और बिष्ट निवर्तमान कार्यकारिणी में भी इन्हीं पदों पर हैं। बताया कि उपाध्यक्ष, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक-एक नामांकन के चलते उन्हें विजेता घोषित किया गया।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *