भौंकुछ – विक्रम बिष्ट : ब्रेकिंग न्यूज….

आज की सबसे बड़ी खबर केवल और केवल आपके पसंदीदा ,,,।
हमारा दावा है कि यह खबर किसी और के पास हो ही नहीं सकती है। हमारे संवाददाता जान जोखिम में डालकर सीधे जीरो ग्राउण्ड से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
आप कहीं मत जाएं, जुड़े रहें।
स्क्रीन पर अचानक – बेचारी गरीब ( ? ) अर्द्ध वस्त्रधारिणी हसीनाओं से लेकर साबुन,तेल बेचते बाबाओं के दर्शन मुफ्त में।
आइए अपने दर्शकों को लेकर चलते हैं सीधे ग्राउंड जीरो पर। अभी-अभी एक और बड़ी खबर। मुख्यमंत्री जी ने की बड़ी घोषणा। प्रदेश के लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार। (लड़खड़ाते युवक, मासूम हताश लड़कियां)
सरकार ने दिए निर्देश। बड़ी संख्या में तबादले।विपक्ष का बड़ा आरोप।
सरकार ध्यान भटका‌ रही है। और आज की सबसे ताजा बड़ी न्यूज, सरकार ने पाकिस्तान को दी चेतावनी ! अमेरिका के सामने खोला कच्चा चिट्ठा। एक जरूरी सूचना, थोड़ी देर में मंहगाई, बेरोजगारी पर बड़ी बहस।
मंत्री जी का जन्मदिन आज, हार्दिक शुभकामनाएं। कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ सरकार ने कसी कमर।
दर्शक- हम भी कमर कस कर तैयार हैं सरकार जी। चाहे तेल निकल जाए। पाकिस्तान को इस बार ऐसा सबक सिखाना है कि अगले चुनाव तक चूं ना करे।
अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज,,, ब्रेक के बाद।

Epostlive.com

“आज की मुख्य खबरें “

टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से झील के पास के गांव सरोट को खतरा बन गया है। प्रशासन ने कई मकानों को खाली करा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा है

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

इतिहास रचने जा रहा है भारत-आज भारत अग्नि 5 मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है,जो न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम है । इसकी रेंज 5000 किमी है।…

Epostlive.com

खबरें जो सुर्खियों में हैं।

उत्तराखंड में 7 अक्टूबर से 7 शहरों की हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे यात्रा।

कोरोना- उत्तराखंड में मीले 21 मरीज, एक कि मौत। टिहरी जनपद में कोई संक्रमित नही।

सेना- एअर मार्शल वी आर चौधरी होंगे अगले चीफ ऑफ एअर स्टाफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर रवाना होंगे। 23 सितम्बर को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, 24 सितम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भी भाग लेंगे।

IPL 21- DC देल्ही कैपिटल का मुकाबला SRH सन राइज हैदराबाद से।

सर्राफा बाजार- सोने के भाव मे 2 हफ्ते में दर्ज हुई 1200 रुपये की गिरावट, वहीं चांदी में .01फीसदी की बढ़ोतरी।

आज का विचार-जीत कर दिखाओ उनको जो आपकी हर का इंतज़ार कर रहे हैं।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ साल बाद लौटी रौनक- उत्तराखंड 1 से 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल आज से खुले।

चारधाम यात्रा- केदारनाथ धाम के लिए 1 अक्टूबर से होंगी हेली सेवा की शुरुआत।

शोक – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को आज दी जाएगी समाधि।

दिवस – आज अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस है। 1982 में हुई थी इसकी शुरुआत। संयुक्त राष्ट्र ने 21 सितम्बर 2002 से इसे मनाए जाने की घोषणा की। थीम Shaping Peace Together.

अंतर्राष्ट्रीय – पाकिस्तान में पहली बार हिन्दू लड़की डॉ सना रामचंद गुलवानी (27) को पहली बार प्रशासनिक सेवा (CSS) के लिए चुनी गई।

श्राद्ध – श्राद्ध पक्ष देवप्रयाग में पितृ कार्य और पिंडदान का विशेष महत्व है। यहां पड़ोसी देश नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचते हैं।

मौसम टिहरी- 29• से दोपहर को बढ़ता हुआ। बारिश की संभावना 80%

IPL 2021- आज पंजाब किंग्स व राजस्थान रॉयल का मुकाबला।

Epostlive.com

आज दिन भर की सुर्खियां।

टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है।
चमोली जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से सीमा सड़क संगठन(बी आर ओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे बन्द हो गया है।
CTET 2021 के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है जो 19 अक्टूबर तक चलेगी। 16 दिसंबर 21 से 13 जनवरी 22 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सत्ता संभालते ही किसानों के बिजली पानी के बिल माफ करने व अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने की बात कही।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

राजनीति- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भर के दौरे पर। मंगलवार को रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।
मेला- टिहरी जनपद के सीमांत गाँव गंगी में प्रसिद्ध भेड़ रिंगाई उत्सव का आयोजन आज। हर 3 वर्ष में होता है आयोजन।
कोरोना- उत्तराखंड में डेढ़ साल में सबसे कम 6 संक्रमित ।चारधाम यात्रा- 2 दिन में 42 हजार ई पास जारी। केदारनाथ दर्शन की बुकिंग फूल।
आस्था- आज से पितृ पक्ष का प्रारंभ। 6 अक्टूबर तक रहेगा। इन दिनों में पित्रों की तृप्ति के लोए श्राद्ध किये जाते हैं। तिथि पूर्णिमा, माह भाद्रपद,शुक्ल पक्ष।
पंजाब को चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री।
व्यापार -कच्चे तेल में 3 फीसदी गिरावट।
अंतरराष्ट्रीय- कर्ज के बोझ में दबा पाकिस्तान अब अर्जेन्टीना को बेचेगा अपने 12 लड़ाकू विमान।
विचार – सादगी परम सौंदर्य,क्षमा उत्कृष्ट बल,विनम्रता सबसे अच्छा तर्क और अपनापन सर्वश्रेष्ठ रिश्ता है।

Epostlive.com

आज की खास सुर्खियां

उत्तराखंड चुनाव 2022 की तैयारी – आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा आज, केजरीवाल पहुंचेंगे हल्द्वानी।
उत्तराखंड में कोरोना – शनिवार को मिले 21 नए मरीज, 282 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या।
उत्तराखंड-35000 आंगनवाड़ी कार्यक्रतियों का मानदेय 1 से 2000 तक बढ़ाने का राज्य सरकार का फैसला।
पंजाब -सुनील जाखण्ड को CM बनने पर अड़ंगा, आज फिर होगी विधायक दल की बैठक।
IPL 2021 द्वितीय फेस की आज से शुरुआत-पहला मुकाबला CSK व MI के बीच ,स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शाम 7:30 से सीधा प्रसारण।
आस्था- आज है अनंत चतुर्दशी।भगवान श्री हरि की पूजा का विशेष महत्व है आज के दिन।
अंतरराष्ट्रीय-जकार्ता,इंडोनेशिया में मार गिराया गया ISIS का सबसे चर्चित आतंकवादी अली कलोरा।
आज का विचार- मिसाल कायम करने के लिए अपना रास्ता स्वयं बनाना पड़ता है।

Epostlive.com

जो सपने में भी नही सोचा था, वह हो गया और बन गये सीएम।

टिहरी। तमाम अटकलों और चार्चाओं के बाद तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली। राजनैतिक फिजाओं में चार-पांच नाम जो चर्चा में लाये जा रहे थे, उनसे परे एकाएक तीरथ सिंह रावत का नाम सबको गया। राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने सीएम पद की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का गठन आगे किया किया जायेगा। नये सीएम बनाये जाने के बाद अब नये मंत्रियों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। कई मंत्रियों को अपना पत्ता कटने का डर भी सताने लगा है। तीरथ सिंह रावत के पास 1 साल से कम समय बचा हुआ है, इसी दर्मियान उन्हे विधानसभा का चुनाव भी लड़ना होगा। जिस आधार पर त्रिवेन्द्र रावत को हटाया गया, उस पर खरा उतरना होगा। सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्होने सपने में भी नही सोचा था कि वह एक दिन उत्तराखण्ड के सीएम बनेगे।

Epostlive.com

त्रिवेन्द्र रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, नये मुख्यमंत्री पर असमंजस, चार नाम चर्चाओं में।

उत्तराखंड की सियासत में पिछले कई दिनों चल रहे घमासान पर आज त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा देकर विराम लगा दिया। रावत ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया। अब सीएम कौन बनेगा ये भाजपा विधानमंडल की बैठक में तय होगा। विधानमंडल की बैठक भाजपा मुख्यालय में सुबह दस बजे होगी।
इस्तीफा देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रावत ने वे आलाकमान के आभारी हैं कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा और चार वर्ष तक कार्य करने का मौका दिया। कहा कि लम्बा राजनीतिक अनुभव है मेरा। पद से हटाये जाने के सवाल पर रावत ने कहा कि इसका जवाब लेने के लिए तो पत्रकारों को दिल्ली जाना होगा।

Epostlive.com