दिल्ली के विज्ञान केंद्र में पंचायत राज दिवस धूमधाम से मनाया गया

दिल्ली

दिल्ली के विज्ञान केंद्र में पंचायत राज दिवस धूमधाम से मनाया गया

आज दिल्ली के विज्ञान केंद्र में पंचायत राज दिवस धूमधाम से मनाया गया और इसमें उत्तराखंड से भी 10 ग्राम प्रधानों को बुलाया गया,पंचायत राज दिवस के उपलक्ष पर उत्तराखंड के 10 ग्राम प्रधानों रौलाकोट के ग्राम प्रधान अरविन्द नौटियाल, पटूड़ी के ग्राम विजय शाह भेंनगी के ग्राम प्रधान विकाश खारोला सहित 10 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया और गांव के विकास के रूप रेखा के बारे में चर्चा की गई

पंचायत राज दिवस के उपलक्ष पर आज विज्ञान केंद्र में पंचायती राज राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, संयुक्त सचिव मुक्ता शेखर व राजेश कुमार सिंह तथा पंचायत राज्य केंद्रीय सचिव विवेक भारद्वाज, और अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी के द्वारा उत्तराखंड से आये सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में गाव के विकाश को लेकर चर्चा की गई और *प्रधानमंत्री मोदी के सपना है कि भारत की आत्मा पंचायतों में बसती है और पंचायतों के विकास के लिए 16 वा वित्त की धनराशि को 85 प्रतिशत बढ़ाया गया है*

आज 24 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय_पंचायती_राज_दिवस का केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश प्रसारित किया गया। 73वें संवैधानिक संशोधन के 33 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल पंचायत, svamitva scheme और e-GramSwaraj के माध्यम से स्थानीय शासन को मजबूत करने पर जोर दिया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री व राज्यों के माननीय प्रधानगण एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
पीएम मोदी का संदेश, पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 2.0 की रिपोर्ट जारी की गई, और ‘मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ के तहत पुस्तकों का विमोचन किया गया *उत्तराखंड और त्रिपुरा गांव की विरासत की लेकर पुस्तकों का विमोचन किया गया*।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के निर्वाचित प्रतिनिधि, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।