
पौड़ी का जवान सियाचीन में शहीद-

पौड़ी के जवान विपिन सिंह सियाचिन में शहीद। सोमवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद।
सियाचिन में तैनात उत्तराखंड में पाबौ विकासखंड के धारकोट निवासी विपिन सिंह शहीद हो गए हैं। वे 57 बंगला इंजीनियरिंग में थे ।और इन दिनों सियाचिन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सियाचिन में पैर फिसलने से वह ग्लेशियर की चपेट में आ गए और शहीद हो गए। गांव के लाल विपिन सिंह के शहीद होने की सूचना पर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में पौड़ी जिले के ग्राम धारकोट निवासी विपिन सिंह गुसाईं के शहीद होने पर शोक जताया है।
जनता मिलन कार्यक्रम: सीएम धामी बोले- तीर्थयात्रियों को परेशानी हुई तो डीएम-एसपी जिम्मेदार।
गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब एक घंटे तक जनता की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। यदि जिला स्तर की समस्याएं सचिवालय तक पहुंचीं तो उस समस्या का सख्त तरीके से संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्री को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो इसके लिए संबधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जवाबदेही होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के लिए कई घोषणाएं भी की।
कुंजापुरी पर्यटन विकास मेला-वीर भड़ माधो सिंह भंडारी भावनाटिक से भावुक हुए दर्शक-

वीर भड़ माधो सिंह भंडारी का मंचन देख भावुक हुए दर्शक।
सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति। जिसने दर्शकों का मनमोह लिया। गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और हिंदी गीतों की प्रस्तुतियाें पर दर्शक झूमने पर मजबूर हुए। वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका देख दर्शक भावुक हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे।
ISSF जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप 16 स्वर्ण 40 पदक के साथ अहा भारत शीर्ष पर-

भारत ने 16 स्वर्ण समेत 40 मेडल जीते। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी शूटर्स को दी बधाई। पेरू के लीमा में ISSF विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत 16 स्वर्ण समेत 40 पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा।
भारत की मनु भाकर ने इवेंट में चार स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 14 साल की नामया कपूर ने भी अपने से अनुभवी शूटर्स को हैरान करते हुए 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
भारत ने विश्व चैंपियनशिप में 16 स्वर्ण,15 रजत और नौ कांस्य समेत 114 में से कुल 40 पदक जीते । वहीं,दूसरे स्थान पर अमेरिका रहा। उसने सात स्वर्ण, आठ रजत और छह ब्रॉन्ज समेत कुल 21 मेडल जीते।
विदेश- अफगानिस्तान के स्कूलों में लौटी रौनक-

कई अफगान स्कूलों में दो माह बाद लौटीं छात्राएं। संख्या बढ़ने की उम्मीद अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में छात्राओं ने दो माह के अंतराल के बाद फिर स्कूल जाना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग के प्रमुख जलील सैयद खिली ने दी जानकारी। कुंदुज, बल्ख और सर-ए-पुल प्रांतों में छात्राओं के स्कूल फिर खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा, छात्र और छात्राओं के स्कूल अलग कर दिए गए हैं। बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद छात्राओं के स्कूल जाने पर पाबंदी लग गई थी।
इतिहास में आज-
1902- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और लोकनायक के नाम से पुकारे गए जयप्रकाश नारायण का जन्म।

1942 – हिंदी सिनेमा के युगपुरूष, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन।
IPL 2021 –
MS धोनी के धमाके से IPL के फाइनल में पहुंची CSK, 4 विकेट से हारी दिल्ली।

आज विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम RCB का मुकाबला इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम KKR से। आज इनमें से जीतने वाली टीम फाइनल में CSK से भिड़ेगी। 15 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।
आज का विचार।
